Wednesday, September 4, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentमिस कर गए FIFA में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस? देखिए इंटरनेट पर...

मिस कर गए FIFA में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस? देखिए इंटरनेट पर आग लगाता ये वीडियो


ऐप पर पढ़ें

FIFA World Cup 2022 की क्लोजिंग सेरिमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। रविवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच था जो अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया। मैच से ठीक पहले नोरा फतेही ने Balqees, Rahma Riad और Manal को उनके सॉन्ग Light The Sky की परफॉर्मेंस के दौरान जॉइन किया। ब्लैक आउटफिट में नोरा बला की खूबसूरत लग रही थीं।

फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस

FIFA World Cup में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस का ये वीडियो अगर आप मिस कर गए हैं तो यहां देख सकते हैं। वर्ल्ड कप में नोरा फतेही की परफॉर्मेंस इसके सबसे यादगार लम्हों में से एक रही। एक वीडियो में नोरा फतेही Light The Sky गाती और इस पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं।

नोरा की परफॉर्मेंस पर दिल हार बैठे फैंस

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘क्लोजिंग सेरिमनी में नोरा फतेही को परफॉर्म करते देखना आंखों को सुकून देने वाला था।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘नोरा फतेही वो शख्सियत है जिसने कतर 2022 में क्लोजिंग सेरिमनी के दौरान सभी के दिल चुरा लिए।’ एक शख्स ने लिखा- नोरा और दीपिका इस इवेंट की जान रहीं। इसी तरह ढेरों यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

नोरा फतेही ने किया था ये इमोशनल पोस्ट

क्लोजिंग सेरिमनी की बात करें तो FIFA World Cup 2022 का हिस्सा बनने को लेकर नोरा फतेही पहले भी एक इमोशनल नोट लिख चुकी हैं। इस नोट में उन्होंने लिखा- जिस पल आप वर्ल्ड कप स्टेडियम में अपनी आवाज सुनते हैं ये कितना जीवंत महसूस कराने वाला अहसास था। ये मेरे लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments