Thursday, April 10, 2025
Google search engine
HomeNationalमुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा...पत्नी के प्रेमी ने पति...

मुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा…पत्नी के प्रेमी ने पति को किया फोन


ऐप पर पढ़ें

यूपी के शाहजहांपुर से शादीशुदा महिला के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले युवक की शादी मुंबई की लड़की से हुई थी। दो साल पहले वह वापस मुंबई चली गई, लेकिन युवक यहीं रह गया। पति का आरोप है कि महिला का मुंबई में उसका प्रेमी रहता है। इसकी जानकारी जब  उसे हुई तो पत्नी को फोन करके प्रेमी से दूर रहने की बात कही। इसके कुछ दिन बाद मुंबई से एक युवक को फोन आया और उसने जान से मारने की धमकी दी। युवक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। 

मामला थाना सदर बाजार के मोहल्ला हद्दफ का है। पुलिस को दी तहरीर में युवक ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में मुंबई की एक युवती के साथ हुई थी। वह पहले सैमसंग कंपनी मुंबई में काम करता था। उसकी पत्नी भी उसके साथ मुंबई में रहती थी। पत्नी मुंबई में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पांच वर्ष पूर्व मुंबई से काम छोड़कर शाहजहांपुर आ गए थे। बताया कि पत्नी मुंबई जाने की जिद करने लगी थी। दो वर्ष पूर्व पत्नी मुंबई चली गई।

मीरा रोड पर स्थित ब्यूटी पार्लर में कार्य करने लगी। वहां महाराष्ट्र के राजेश नाम के व्यक्ति से बात करने लगी। दोनों के बीच नाजायज संबंधों के बारे में जब पता चला तो पत्नी को टोका। 17 मई को राजेश ने मोबाइल से धमकी दी। कहा कि तुने अपनी पत्नी को मेरे से बात करने से मना क्यूं किया। गाली-गलौज की। बोला: यदि मुंबई आया तो तुझे जान से मार दूंगा। तब से बहुत भयभीत हूं। जान माल का खतरा बना हुआ है। युवक ने राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments