मुंबई: मुंबई के पॉश इलाके में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आने से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है. मुंबई के खार इलाके में कोरिया की रहने वाली एक महिला के साथ सरे आम कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की. घटना के समय पीड़ित महिला सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बना रही थी, और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. वीडियो के आधार पर पुलिस ने महज 10 घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले को मुंबई पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया. Suo Motto के तहत मुंबई पुलिस खुद ही शिकायतकर्ता बनी और FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पूरी घटना कैमरे में कैद हुई
मुंबई के खार इलाके ने कोरिया की रहने वाली महिला सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. तभी अचानक 2 लड़के आते हैं और महिला के साथ बातचीत करते-करते छेड़छाड़ करने लगते हैं. इससे महिला काफी डर जाती है. वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है की कैसे आरोपी लड़के महिला का हाथ पकड़ कर उसे अपनी स्कूटी पर बैठने को कहते हैं. साथ ही पीड़ित महिला को आरोपी लड़का किस (Kiss) भी करने की कोशिश करता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को खोजा पर महिला की तबीयत ठीक न होने से वो पुलिस के सामने नहीं आई. पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले को मुंबई पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया और Suo Motto लेते हुए मुंबई पुलिस खुद ही शिकायतकर्ता बनी और FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस का मानना है कि महज 10 घंटों में ही पूरे मामले को सुलझा लिया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला: CM KCR की बेटी कविता का आया नाम, AAP नेताओं को 100 करोड़ रुपये देने का आरोप
खार इलाके के रहने वाले हैं आरोपी
मुंबई पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी खार इलाके के ही रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों की उम्र 19 साल और 22 साल है. दोनों आरोपियों को धारा 345 के तहत गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के नाम चांद मोहम्मद और नकीब अंसारी है. पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके ज्यादा से ज्यादा से पुलिस हिरासत मांगने की कोशिश कर रही है.
पुलिस ने 10 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुंबई पुलिस के डीसीपी अनिल पराशर ने मीडिया को बताया कि कल हमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें 2 लड़के एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, हमने महिला से संपर्क किया, पर वह शिकायत के लिए मेंटली तैयार नहीं थीं. इसलिए हमने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मोहन माने ने बताया कि हमने ये मामला 10 घंटों में सुलझा लिया है, वीडियो सामने आने के बाद ही हम एक्टिव हो गए थे, पीड़ित के महिला सामने न आने पर भी हमने मामला दर्ज किया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Maharashtra News, Mumbai police, Woman molestation
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 17:32 IST