Home National मुंह पर पेशाब कर दबंग ने छुवाए पैर, वीडियो बना किया वायरल, थाने में ऐसे निकली हेकड़ी

मुंह पर पेशाब कर दबंग ने छुवाए पैर, वीडियो बना किया वायरल, थाने में ऐसे निकली हेकड़ी

0
मुंह पर पेशाब कर दबंग ने छुवाए पैर, वीडियो बना किया वायरल, थाने में ऐसे निकली हेकड़ी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

आगरा में लहूलुहान युवक के मुंह पर पेशाब करने वाले दबंग को पुलिस ने पकड़ा तो उसकी हेकड़ी निकल गई। वीडियो में जो यह बोल रहा था कि आदी में रहम नहीं है। वह पुलिस के सामने हाथ जोड़कर ही बैठा रहा। सिर्फ एक ही बात बोल रहा था कि माफ कर दो। जिंदगी में किसी से कभी झगड़ा नहीं करेगा। पुलिस ने वायरल वीडियो के संबंध में अपनी तरफ से दो मुकदमे दर्ज किए।

सोमवार को सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में बाइक सवार दो युवक बाजार में फायरिंग करते हैं। दूसरे वीडियो में एक युवक सड़क पर किसी को गालियां देते हुए उससे पैर छुलवा रहा है। तीसरा वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाला था। एक लहूलुहान युवक को बेरहमी से पीटे जा रहा था। एक युवक उसके मुंह पर पेशाब कर रहा था। फायरिंग वाला वीडियो दूसरी बार वायरल हुआ था। इस संबंध में जनवरी 2023 में मुकदमा लिखकर किरावली थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी। पुरामना, किरावली निवासी आदी उर्फ आदित्य को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा था।

केवल महिलाओं को काटने वाला बंदर अब नहीं करेगा हमला, ऐसे मिला छुटकारा

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पेशाब करने और पैर छुलवाने वाला वीडियो सिकंदरा के गांव अटूस का था। मुख्य आरोपित आदी उर्फ आदित्य से पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से अपने मामा के घर मोहम्मदपुर, सिकंदरा में रह रहा है। गैंग के सदस्य विक्की ने निक्की के घर पहुंचकर अभद्रता की थी। यह घटना करीब पांच महीने पुरानी है। उनके गैंग में जगदीशपुरा क्षेत्र का साहिला खान भी है। वर्तमान में वह जेल में बंद है। गैंगस्टर है। साहिला ने फोन करके विक्की को योजना के तहत अटूस पर बुलाया था। वहां उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा था। उसने उसके मुंह पर पेशाब किया था।

पुलिस ने पूछा, कितना बड़ा बदमाश है बता

इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार साही ने आरोपित आदित्य उर्फ आदी से खुद पूछताछ की। उससे पूछा कि कितना बड़ा बदमाश है यह बता। उसकी हिम्मत कैसे हुई किसी के चेहरे पर पेशाब करने की। पुलिस को गुस्से में देख रंगबाज के हाथ-पैर कांपने लगे। पुलिस के अनुसार, उसे पूरी रात यही डर सताता रहा कि पुलिस उसके साथ ज्यादा सख्ती से पेश नहीं आए। वह हाथ जोड़कर यही बोलता रहा कि अब कभी ऐसा नहीं करेगा। एक बार माफ कर दो। पुलिसकर्मी उससे यही पूछते रहे आदी को क्या चाहिए। वह यही बोलता रहा माफी।

पुलिस ने दर्ज किए उस पर दो मुकदमे

केस -1


इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार साही ने बताया कि रंगबाजों के खिलाफ सिकंदरा थाने में दो नए मुकदमे लिखे हैं। पेशाब कांड में चौकी इंचार्ज रुनकता केपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। बवाल, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, समान आशय और मानहानि की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। मुकदमे में आदित्य उर्फ आदी, भोला, निक्की, साहिला खान और अमन शर्मा नामजद हैं। दो आरोपित साहिल खान और निक्की पहले से जेल में बंद हैं। आदी और भोला को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा है। अमन शर्मा फरार है। उसकी तलाश जारी है।

केस-2

पैर छुलवाने वाले वीडियो के संबंध में मुकदमा चौकी इंचार्ज पदम प्राइड विश्वदीप सिंह ने दर्ज कराया है। मारपीट, बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मानहानी की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। इस मुकदमे में भी आदी गैंग के सदस्य नामजद हैं। आदी ने पूछताछ में बताया कि पैर छूने वाले युवक को वह भी नहीं जानता है। उससे सिर्फ इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। उन्होंने उसे एक युवक की मदद से खोजा था। पैर छूने के बाद माफ कर दिया था।

[ad_2]

Source link