Monday, February 24, 2025
Google search engine
HomeNationalमुख्तार अंसारी गिरोह के अफरोज के दो घर, पौने दो करोड़ की...

मुख्तार अंसारी गिरोह के अफरोज के दो घर, पौने दो करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क; एम्‍बुलेंस के फर्जी रजिस्‍ट्रेशन केस में है आरोपी 


ऐप पर पढ़ें

Mukhtar Ansari Gang: बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अफरोज खान उर्फ चुन्नू की लखनऊ के त्रिवेणीनगर और खदरा में स्थित करीब पौने दो करोड़ रुपये की सम्पत्ति शुक्रवार को कुर्क कर दी गई। बाराबंकी के डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत इस कार्रवाई की अनुमति दी थी। बाराबंकी की सीओ डॉ. बीनू सिंह की अगुवाई में आई टीम ने अलीगंज और मदेयगंज में गैंगस्टर अफरोज के दो मकान कुर्क कर दिये। एम्बुलेंस के फर्जी रजिस्ट्रेशन में डॉ. अलका राय के साथ अफरोज को भी नामजद किया गया था। उसके बाद से ही अफरोज चर्चा में आया था।

मदेयगंज में शुक्रवार दोपहर बाराबंकी पुलिस पहुंची तो एसीपी महानगर नेहा त्रिपाठी भी मदेयगंज थाने की फोर्स के साथ अफरोज के इरादतनगर स्थित घर पहुंची। यहां पर कुछ समय पहले ही सम्पत्ति को कुर्क करने की नोटिस चस्पा की गई थी। पुलिस ने सबसे पहले पूरे मकान की तलाशी ली। उसमें कोई न मिलने पर सम्पत्ति को कुर्क कर दिया गया। इसके बाद ही यह टीम अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणीनगर प्रथम में पुलिस पहुंची। यहां अफरोज के मकान में कुछ दुकानें भी थी। यह दुकानें बंद थी। पुलिस ने आस पास लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि अब इसमें कोई नहीं है। इस पर पुलिस ने यह सम्पत्ति भी कुर्क कर दी।

मुख्तार के साथ अफरोज पर लगा था गैंगस्टर

मुख्तार जब पंजाब की रोपड़ जेल में था, तब वह एम्बुलेंस का इस्तेमाल करता था। यह एम्बुलेंस यूपी से अवैध तरीके से गई थी। इसका खुलासा होने पर ही दो अप्रैल, 2021 को बाराबंकी के तत्कालीन आरटीओ पंकज सिंह ने मऊ की डॉ. अलका राय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। फिर तीन महीने में ही इस मामले में डॉ. अलका राय के साथ ही मुख्तार अंसारी और गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद, महरूपुर निवासी अफरोज खान समेत 13 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ था। 25 मई, 2022 को मुख्तार, अफरोज समेत 13 लोगों पर गैंगस्टर लगा था। 

खदरा और त्रिवेणी नगर में सम्पत्ति कुर्क

एसीपी नेहा त्रिपाठी के मुताबिक इरादतनगर में अफरोज के नाम 55.20 वर्ग मीटर और त्रिवेणी नगर में करीब 171 वर्ग फीट पर मकान बना है। इसे ही कुर्क करने की अनुमति मिली थी। सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि कुर्क सम्पत्ति की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बतायी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments