Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeNationalमुख्‍तार के विधायक बेटे अब्‍बास के ड्राइवर ने फैलाई दहशत, एक के...

मुख्‍तार के विधायक बेटे अब्‍बास के ड्राइवर ने फैलाई दहशत, एक के बाद एक पांच गाड़ियों को मारी टक्‍कर 


ऐप पर पढ़ें

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी के ड्राइवर ने गुरुवार की रात सिविल लाइंस में एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मारकर दहशत फैला दी। वह नशे में धुत था। तेजी से भागने की कोशिश में उसकी लग्जरी कार बिजली के खंभे से जा टकराई। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि विधायक अब्बास को ईडी ने प्रयागराज में गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया। सुरक्षा कारणों से उसे नैनी जेल से चित्रकूट जेल ट्रांसफर कर दिया गया। गुरुवार को विधायक अब्बास की पत्नी प्रयागराज आई थीं। उन्हें अपने पति से मिलने चित्रकूट जेल जाना था। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि बहराइच निवासी रितेश कुमार उनके घर पर बावर्ची है। वह गाड़ी भी चलाता है। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे वह विधायक की लग्जरी कार लेकर निकला था। नशे में धुत था। बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे वाली सड़क पर रितेश तेज रफ्तार से गाड़ी ले जा रहा था। पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी ओर दूसरी कार से भिड़ गया। इससे वहां हंगामा शुरू हो गया।

विधायक का कार चालक तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर सामने खड़ी चार बाइक में टक्कर मार दी। चारों बाइक एलआईसी कर्मचारियों की थीं। भागने की कोशिश में रितेश की अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से जा टकराई। रात में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने रितेश सिंह के खिलाफ सरकारी संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, हिट एंड रन आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments