Tuesday, February 4, 2025
Google search engine
HomeEducation & Jobsमुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना: 20 हजार स्नातक पास छात्राओं को मिलेंगे 25-25...

मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना: 20 हजार स्नातक पास छात्राओं को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए


ऐप पर पढ़ें

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत हो गयी। राज्य सरकार ने 20 हजार छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि जारी कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 50 करोड़ का आवंटन किया है। पिछले लंबे समय से यह राशि लंबित थी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्नातक पास करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत मिलेगी। इसके तहत सभी छात्राओं को 25-25 हजार रुपए मिलते हैं। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भी यह जानकारी दी है।

दरअसल, वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जानी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के तहत 207132 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार और 2021-22 में 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि योजना में 2021-22 से राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।

विश्वविद्यालयों द्वारा अंगीभूत महाविद्यालयों, संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों से उत्तीर्ण छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन लटकाने के कारण इस योजना के कार्यान्यवन में परेशानी हो रही है। नाराज शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 दिसंबर तक लंबित आवेदनों को सत्यापन करने को कहा है। ऐसा न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments