Home Tech & Gadget मुड़ने वाला धांसू फोन Free में दे रही है Oppo, जल्द से जल्द करें अप्लाई; यह है तरीका

मुड़ने वाला धांसू फोन Free में दे रही है Oppo, जल्द से जल्द करें अप्लाई; यह है तरीका

0
मुड़ने वाला धांसू फोन Free में दे रही है Oppo, जल्द से जल्द करें अप्लाई; यह है तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो की ओर से ग्लोबल मार्केट्स में जल्द इसका मुड़ने वाला स्मार्टफोन Oppo Find N2 Flip लॉन्च किया जाएगा। चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके इस डिवाइस को कंपनी लंदन में होने वाले एक इवेंट में पेश करेगी और फिलहाल इसके लिए ओप्पो प्रोडक्ट एंबेसडर्स की तलाश कर रही है। इन टेस्टर्स को ना सिर्फ Oppo Find N2 का अर्ली ऐक्सेस मिलेगा, बल्कि वे डिवाइस फ्री में रख पाएंगे। 

ओप्पो ने अपने प्रोडक्ट एंबेसडर्स प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए ऐप्लिकेशंस मांगी हैं और सभी यूजर्स को फ्री डिवाइस के लिए अप्लाई करने का मौका दिया गया है। चुनिंदा टेस्टर्स को फ्री में कंपनी का मुड़ने वाला स्मार्टफोन दिया जाएगा और इसके लिए उन्हें केवल अपने बारे में बताना होगा और डिवाइस से जुड़ा फीडबैक कंपनी के साथ शेयर करना होगा। इसके लिए ऐप्लिकेशंस ओपेन हो गई हैं और 10 मार्च को रात 11:59 बजे तक यूजर्स अप्लाई कर सकते हैं। 

शाओमी, ओप्पो, वीवो और सैमसंग यूजर्स को सरकार की चेतावनी, अनदेखा करना भारी पड़ेगा

मार्केट में कब उपलब्ध होगा नया ओप्पो फोन? 

कंपनी की ओर से मांगी गईं ऐप्लिकेशंस की डेडलाइन 10 मार्च होने का मतलब है कि सभी यूजर्स के लिए यह फोन मार्च के आखिर तक या फिर अप्रैल की शुरुआत में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, भारत में इसकी बिक्री और कीमत से जुड़ी जानकारी डिवाइस के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में सामने आ सकती है। हालांकि, चीन में पहले ही लॉन्च होने के चलते इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं।

ऐसे हैं Oppo Find N2 के स्पेसिफिकेशंस

Oppo Find N कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन था लेकिन नए Oppo Find N2 Flip को फ्लिप मैकेनिज्म के साथ लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस काफी हद तक Samsung Galaxy Z Flip 4 के जैसा है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ 16GB तक की रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। Android 13 पर आधारित ColorOS 13 के साथ आने वाले इस फोन में बड़ा सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। 

32MP सेल्फी कैमरा वाले दो सस्ते फोन लाई ओप्पो, 30 हजार रुपये से कम में 100MP मेन कैमरा

नए फोल्डेबल फोन में ओप्पो ने 6.8 इंच का फुल HD+ फोल्डिंग AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 3.26 इंच का HD+ कवर डिस्प्ले भी दिया गया है। डिवाइस के रियर पैनल पर 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच-होल में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की 4300mAh बैटरी को 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

[ad_2]

Source link