[ad_1]
हाइलाइट्स
इंसान के हाथों की रेखाएं जीवन-मरण और शुभ-अशुभ के लिए जिम्मेदार होती हैं.
जन्म से पहले ही जीवन रेखाओं का जाल बुन जाता है, जो आपका भविष्य बताता है.
Good-bad lines in Palm: हाथों पर दिखाई देने वाली रेखाओं का सीधा संबंध हमारे भविष्य से होता है. ऐसा ज्योतिष शास्त्र कहता है. कहते हैं कि इंसान के भाग्य-दुर्भाग्य के लिए यही रेखाएं जिम्मेदार होती हैं. ये जीवन-मरण भी बताती हैं और शुभ-अशुभ भी. हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, इन रेखाओं का जन्म से पहले ही जाल बुन जाता है. हर व्यक्ति के हाथों में वे सभी रेखाएं होती हैं जो उसकी किस्मत की जिम्मेदार होती है. आपके हाथों का गणित किस ओर करता है इशारा, आइए जानते हैं कानपुर के ज्योतिषाचार्य सुनील शास्त्री से.
शुभ होती है राहु की रेखा
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जिनके हाथों में राहु की रेखा होती है उनका जीवन सुखी होता है. उनके जीवन में किसी प्रकार की चिंता और रुकावटें नहीं आती हैं. इसको चिंता रेखा, विघ्न रेखा और तनवा रेखा भी कहते हैं. ये मंगल पर्वत के नीचे से शुरू होती है, पर हर किसी के हाथ में नहीं होती है. हाथ के अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होकर जीवन रेखा की तरफ जाने वाली रेखाएं चिंता रेखा कहलाती हैं. बता दें कि सभी चिंता रेखाएं परेशानी पैदा नहीं करती हैं.
अशुभ मानी जाती हैं आड़ी-तिरछी रेखाएं
ज्योतिषाचार्य की मानें तो ऐसे लोग जिनके हाथ में आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं और जो दूसरी रेखाओं को काटती हैं इन्हें अशुभ माना जाता है. ये गहरी और मोटी रेखाएं स्वास्थ्य या आत्मविश्वास के लिए अच्छी नहीं होती हैं. कहते हैं कि इन रेखाओं के कारण व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ता है. इस तरह की रेखाओं के चलते व्यक्ति की जीवन ऐसे ही उलझा रहता है. ऐसे लोग ज्यातादर खुद को स्वस्थ्य महसूस नहीं कर पाते हैं.
ये भी पढ़ें : 2 से 8 अप्रैल 2023 का साप्ताहिक पंचांग: जान लें 7 दिनों के मुहूर्त, अशुभ समय, योग और राहुकाल
शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान
ऐसे जातक जिनके हाथ में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है उन्हें अशुभ माना जाता है. ऐसे लोगों को जीवन में बदनामी का सामना करना पड़ता है. किसी भी मामले में इन्हें बड़ी सजा हो सकती है. इन लोगों के जीवन का अंत बहुत खराब होता है. इसके इतर यदि शनि पर्वत पर तारे जैसा निशान होना भयानक दुर्घटना, खतरनाक चोट और बीमारियों को दर्शाता है.
विवाह रेखा का कई भाग में बंटना
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ऐसे जातक जिनके जीवन में विवाह रेखा कई भागों में बंट जाए, तो यह उस व्यक्ति के दुखद वैवाहिक जीवन की ओर इशारा करता है. इस तरह के लोगों का पार्टनर से मतभेद होने से अलगाव हो जाता है. या फिर अलग-अलग शहर में नौकरी होने से दूरियां बढ़ जाती हैं. कई बार तलाक तक की नौबत आ जाती है. कुल मिलाकर देखा जाए, तो विवाह रेखा पर किसी प्रकार का निशान बहुत अशुभ माना जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : April 15, 2023, 02:30 IST
[ad_2]
Source link