[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Yoga For Mood Swing: आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगो को जरूरत से ज्यादा तनाव होने की वजह से अक्सर मूड स्विंग्स की समस्या परेशान करने लगती है। मूड स्विंग्स व्यक्ति के व्यवहार में आने वाले अचानक से हुए बदलाव को कहते हैं। मरीज की मनोदशा बदलती रहती है। वे कभी बहुत खुश होते हैं, तो कभी बहुत उदासी का अनुभव करते है। ऐसे में लोग खुद के व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और अकेलेपन का अनुभव भी करने लगते है।
मूड स्विंग्स के लक्षण-
मूड स्विंग्स होने पर व्यक्ति की बॉडी में एनर्जी की कमी हो जाती है और उसके व्यवहार में चिड़चिड़ापन, भूख कम या ज्यादा लगना और नींद न आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहना और बेचैनी महसूस करना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।
मूड स्विंग्स की समस्या से राहत दिलाने में योग काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आपको भी आए दिन मूड स्विंग्स परेशान करते हैं तो रोजाना अपने रूटिन में गरुड़ासन को शामिल करें। गरुड़ासन पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए सबसे फायदेमंद योग आसनों में से एक है। आइए जानते हैं क्या है गरुड़ासन करने का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।
गरुड़ासन करने का सही तरीका-
गरुड़ासन करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन में खड़े होकर अपने घुटनों को मोड़े और बाएं पैर को उठा कर दाहिने पैर के ऊपर घुमा लें। ध्यान रहे ऐसा करते समय दाहिने पैर को जमीन पर जमा कर रखें और बाईं जांघ दाहिनी जांघ के ऊपर रहे। ऐसा करते समय आपकी बाईं पैर की उंगलियां जमीन की ओर होनी चाहिए। अब अपने हाथों को सामने की ओर जमीन की उलटी दिशा में रखते हुए दाएं हाथ को बाएं हाथ के ऊपर क्रॉस करते हुए अपने बाएं हाथ की उंगलियों को अपनी दाहिनी हथेली पर मजबूती से टिकाएं। रीढ़ को सीधा रखते हुए अपना ध्यान 4 से 5 फीट की दूरी पर लगाएं। 15 से 20 सेकंड के लिए गहरी सांस लेते हुए इसी अवस्था में बने रहें। नॉर्मल स्थिति में लौटने के लिए सबसे पहले अपने हाथ को धीरे से खोलें और फिर पैरों को 3 गहरी और लंबी सांसें लेते हुए दूसरी तरफ से पैरों और बाजुओं की स्थिति को चेंज करके प्रेक्टिस करें।
गरुड़ासन के फायदे-
-गुरुड़ासन का अभ्यास करने से व्यक्ति को अपना दिमाग एकाग्र करने में मदद मिलती है।
-इस आसन को करने से आपका शारीरिक संतुलन बढ़ता है और मासंपेशियों को मजबूती मिलती है। जिससे व्यक्ति खुद को शारीरिक तौर पर काफी मजबूत महसूस करता है।
-गुरुड़ासन करने से आपके पीठ का ऊपरी हिस्से, कमर और कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आने से नींद भी अच्छी आती है और स्ट्रेस कम होता है।
[ad_2]
Source link