Home Tech & Gadget ‘मेड इन इंडिया’ iPhone 15 भारत में ही सबसे महंगे; दुबई और यूएस में इतने सस्ते

‘मेड इन इंडिया’ iPhone 15 भारत में ही सबसे महंगे; दुबई और यूएस में इतने सस्ते

0
‘मेड इन इंडिया’ iPhone 15 भारत में ही सबसे महंगे; दुबई और यूएस में इतने सस्ते

[ad_1]

हाल ही में Apple ने अपने मोस्ट अवेटेड iPhone 15 को लॉन्च कर दिया है। नई आईफोन 15 सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है और यह कीमत आईफोन 15 के बेस 128GB मॉडल की है। भारत में इनकी प्री-बुकिंग आज (15 सितंबर 2023) से शुरू हो रही है और 22 सितंबर से यह उपलब्ध हो जाएंगे। यह भारतीयों  को यह जानकार हैरानी हो सकती है कि ‘Made in India’ होने के बावजूद भारत में इनकी कीमत अमेरिका और दुबई की तुलना में सबसे ज्यादा है। प्रो वेरिएंट में तो यह अंतर और बढ़ जाता है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

दुबई और अमेरिका में इतने सस्ते हैं नए मॉडल

iPhone 15 Pro Max (1TB) की कीमत भारत में 1,99,900 रुपये है, जो अमेरिकी कीमत 1,599 डॉलर (लगभग 1,32,717 रुपये) की तुलना में 51% ज्यादा अधिक है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्पेसिफिक मॉडल अभी तक भारत में बनना शुरू नहीं हुआ है। घरेलू स्तर पर बने मॉडलों की कीमतें, अमेरिकी कीमतों की तुलना में 20% तक अधिक है। दूसरी ओर, दुबई में आईफोन 15 थोड़ी कम कीमत में मिल रहा है। संयुक्त अरब अमीरात में निर्मित नहीं होने के बावजूद, iPhone 15 की कीमत AED 3,399 (लगभग 76,817 रुपये) है।

अलग-अलग बाजारों में आईफोन 15 की कीमत

(फोटो क्रेडिट-ईटी)

पॉपुलर लाया दो मेड इन इंडिया वॉच, व्हाइट कलर सबसे यूनिक; कीमत भी बजट में

प्रो वेरिएंट की कीमतों में ज्यादा अंतर

फ्लैगशिप प्रो वेरिएंट्स के साथ कीमतों में अंतर और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिस पर 22% इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। भारत में iPhone 15 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 82,917 रुपये है। हैरानी की बात यह है कि दुबई में इसकी कीमत काफी कम 97,157 रुपये है। जहां तक ​​iPhone 15 Pro Max की बात है तो भारत में इसकी कीमत 1,59,900 रुपये है, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत 99,517 रुपये और दुबई में 1,15,237 रुपये है।

अमेरिका और दुबई की तुलना में भारत में व्यापार का पैमाना कम

कीमतों में अंतर के कई कारण हैं। एक प्रमुख ऐप्पल डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया, “इसका एक कारण सप्लाई चैन है, क्योंकि कई कंपोनेंट्स को इंपोर्ट ड्यूटी के भुगतान के बाद भेजा जाता है। इसके अलावा, अमेरिका और दुबई की तुलना में भारत में व्यापार का पैमाना बहुत कम है।”

Airtel vs Jio: दोनों के पास ₹999 का प्लान, लेकिन यहां फ्री मिलेंगे 15+ OTT, डेटा भी लबालब

एक्स्पर्ट्स ने कहा ये

साइबरमीडिया रिसर्च में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के हेड प्रभु राम ने इस बात पर जोर दिया कि अलग अलग वेरिएबल फाइनल प्राइस को प्रभावित करते हैं। “Apple आयातित मॉडलों की फाइनल प्राइसिंग पर बेसिक कस्टम ड्यूटी और एडिशनल टैक्स के प्रभाव को कम करने के लिए आने वाले सालों में डिस्काउंट और ट्रेड-इन ऑप्शन की पेशकश करने के लिए पार्टनर्स के साथ सहयोग कर सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में कंपनी का प्राइमरी फोकस पिछले जनरेशन के मॉडलों पर रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को धीरे-धीरे नए मॉडलों की ओर बढ़ने का मौका मिलता है। राम ने कहा, “हमारी अंतर्दृष्टि पुरानी जनरेशन के आईफोन की ओर इशारा करती है जो भारत में ऐप्पल के विकास को गति दे रहे हैं।”

आईडीसी इंडिया के एसोसिएट वीपी नवकेंदर सिंह ने कहा, “यह मानना ​​सही नहीं है कि ‘भारत में असेंबल’ का मतलब सस्ता आईफोन होगा। ऐप्पल नए लॉन्च हुए मॉडल की कीमतें नहीं गिराएगा। इसके बजाय, यह मार्केटिंग, सप्लाई चैन में निवेश करेगा, और इससे भी महत्वपूर्ण बात, पिछली जनरेशन के iPhone मॉडलों के लिए आक्रामक किफायती ऑफर चलाएगा, जो किसी भी समय भारत में ऐप्पल को अधिकांश वॉल्यूम देते हैं।”

[ad_2]

Source link