Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalमेरठ में डबल मर्डर: बच्‍चों के बीच झगड़े को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां...

मेरठ में डबल मर्डर: बच्‍चों के बीच झगड़े को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, एक पुरुष और एक महिला की मौत; तनाव 


ऐप पर पढ़ें

Double Murder In Meerut: मेरठ के खरखौदा के सलेमपुर गांव में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर रविवार की देर शाम खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर छह थानों की फोर्स और अफसर मौके पर दौड़े। भीड़ पर लाठियां फटकार कर पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। देर रात गांव में आरआरएफ तैनात कर दी गई है।

सलेमपुर निवासी मेहराज (32) पुत्र फारुख के परिवार के बच्चों का इकबाल पक्ष के बच्चों से शाम के समय एक दूसरे पर थूकने को लेकर विवाद हो गया। इसी को लेकर दोनों पक्ष शाम करीब 7.30 बजे आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले पथराव के बाद गोलीबारी हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर अंधाधुंध गोलीबारी की। एक पक्ष से मेहराज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से इकबाल की पत्नी अफरोज (42) को तीन गोलियां लगीं।

दोनों घायलों को संतोष अस्पताल और एमएमसी अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद खरखौदा पुलिस गांव पहुंची। रात में एसपी सिटी चार थानों की फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर एसपी देहात कमलेश बहादुर और सीओ किठौर रुपाली राय तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव का माहौल है।

हस्तिनापुर में दो की हत्या

हस्तिनापुर में रविवार को पूर्व चेयरमैन के भतीजे समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व चेयरमैन के भतीजे की हत्या प्रेम प्रसंग में होने की आशंका है। हत्या के बाद लाश को बोरे में बांधकर फेंका गया। वहीं, दूसरा कत्ल पलड़ा में रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। हत्या के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। एसएसपी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। देखें P04

एसएसपी ने क्‍या कहा

मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों परिवार फरार हैं। एक मुकदमा पुलिस की ओर से भी कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments