Home National ‘मेरी माटी मेरा देश’ से जुड़े धर्मेंद्र प्रधान, पंच प्राण की दिलाई शपथ

‘मेरी माटी मेरा देश’ से जुड़े धर्मेंद्र प्रधान, पंच प्राण की दिलाई शपथ

0
‘मेरी माटी मेरा देश’ से जुड़े धर्मेंद्र प्रधान, पंच प्राण की दिलाई शपथ

[ad_1]

नई दिल्‍ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने उड़ीसा के ढेंकनाल में मेरी माटी मेरा देश अभियान में हिस्सा लिया. इसके अंतर्गत धर्मेंद्र प्रधान ने उड़ीसा के स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास से जुड़े स्थान का दौरा किया. मेरी माटी मेरे देश अभियान के तहत उन्होंने वहां से मिट्टी इकट्ठा किया जिसका प्रयोग दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बनने वाले अमृत उद्यान में किया जाएगा.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के पंच प्राण की शपथ भी दिलाई. इस शपथ के अंतर्गत 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को खत्म करने, देश की समृद्ध परंपरा और विरासत पर गर्व करने , भारत की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने और राष्ट्र निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई.

कर्तव्य पथ पर अमृतवन के लिए की जा रही है तैयारी
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर अमृत उद्यान लगाने की बात कही थी. इसके साथ ही साथ है बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव से मिट्टी को ब्लॉक लेवल तक पहुंचाना और ब्लॉक लेवल से एक अमृत कलश में मिट्टी रखकर इसे दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भेजने का भी निर्देश दिया है. हालांकि यह काम नेहरू युवा केंद्र आयोजित कर रहा है लेकिन इसे सफल बनाने का निर्देश बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया गया है.

ये भी पढ़ें-  I-N-D-I-A में फिर तकरार! AAP ने किया बिहार चुनाव लड़ने का ऐलान, आरजेडी-JDU ने याद दिलाया गठबंधन का सिद्धांत

कर्तव्‍य पथ पर आएंगे 7500 अमृत कलश
इसके तहत पूरे देश में इस तरह से 7500 अमृत कलश कर्तव्य पथ पर लाए जाएंगे. कर्तव्य पथ पर एक अमृत उद्यान देश के स्वतंत्रता सेनानी शहीद जवान शहीद पुलिस कर्मचारियों की स्मृति में बनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होगे. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तिरंगा यात्रा में भी ढेंकानाल में ही जुड़े थे. उनके वहा से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई जा रही है.

Tags: Dharmendra Pradhan, Odisha news, Odisha politics

[ad_2]

Source link