Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeNationalमेरी 7 बेटियां, दो बेटे और हम पति-पत्नी, नरेंद्र मोदी के कहने...

मेरी 7 बेटियां, दो बेटे और हम पति-पत्नी, नरेंद्र मोदी के कहने पर खुलवाए 11 खाते: लालू यादव


ऐप पर पढ़ें

मुंबई में आयोजित हुई विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर 15 लाख के मुद्दे पर तंज कसा। उन्होंने मजाकिया लहजे में दावा किया कि झांसे में आकर न सिर्फ उन्होंने, बल्कि उनके परिवार के सभी 11 सदस्यों ने बैंक में खाता खुलवा लिया था। लालू ने मंच से हुंकार भरी कि इंडिया अलायंस मोदी जी को हटाकर ही दम लेगा। 

बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, ”लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम पर आए हैं कि हम सब पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बैठकें कीं। एक निष्कर्ष पर पहुंचे और संगठन बनाया। आप लोगों को याद होगा कि यह सरकार कितनी झूठ फैलाकर और अफवाह फैलाकर सत्ता में आई। मेरे समेत कई नेताओं के नामों को लेकर दावा किया गया था कि पैसा स्विस बैंक में जमा है। मोदी जी ने कहा कि जब हम आएंगे तो स्विस बैंक का पैसा लाकर देशभर के लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा करवाएंगे।

लालू यादव ने कहा, ”हम भी झांसे में आ गए और बैंक में खाता खुलवाया। मेरी सात बेटियां, दो बेटे और पति-पत्नी दोनों मिलाकर 11 हो जाते हैं। हमने देखा कि 15 लाख से गुणा करके काफी पैसा मिल जाएगा। सभी गरीबों का खाता खुलवा दिया, लेकिन पैसा कुछ नहीं दिया। यह सब पैसा इन्हीं लोगों का था।” लालू ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भी इसरो को बधाई दी। इसके अलावा, तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी को सूर्य पर जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”वैज्ञानिकों ने देश का नाम ऊंचा किया है। हम इसरो के वैज्ञानिकों से अपील कर रहे हैं कि मोदी जी को पीछे नहीं रहना चाहिए। इन्हें चांद की बात छोड़कर अब सूर्य पर पहुंचाना चाहिए। इससे दुनियाभर में मोदी जी का नाम हो जाएगा। अमेरिका समेत तमाम देश पीछे रह जाएंगे। लालू यादव ने मजाकिया लहजे में कहा कि दशहरे के बाद इसकी तैयारी होनी चाहिए। हमारी शुभकामनाएं हैं कि चले जाएं। आरजेडी चीफ ने कहा कि देशभर में इतनी गरीबी है, लेकिन बोला जाता है कि देश आगे बढ़ गया है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments