Home National मेरे साथ सेक्स नहीं करता पति, अपनी मां के कमरे में सोता है…पत्नी ने बताई ससुराल वालों की करतूत

मेरे साथ सेक्स नहीं करता पति, अपनी मां के कमरे में सोता है…पत्नी ने बताई ससुराल वालों की करतूत

0
मेरे साथ सेक्स नहीं करता पति, अपनी मां के कमरे में सोता है…पत्नी ने बताई ससुराल वालों की करतूत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपी के आगरा में शादी के बाद पति की हरकतों को देखकर एक युवती परेशान हो गई। युवती ने पति को लेकर कई ऐसे खुलासे कर दिए जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। युवती ने बताया कि उसका पति साथ में नहीं रहता है बल्कि अपनी मां के कमरे में सोता है। युवती ने बताया कि उसका पति उसके साथ सेक्स तक नहीं करता है। शादी के एक महीने तक जब वह पास नहीं आया तो उसे कुछ शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला वह नपुंसक है। ससुराल वालों को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में जिक्र तक नहीं किया। लड़के वालों ने उससे धोखा देकर शादी की है। युवती ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ छत्ता थने में केस दर्ज कराया है। 

एमबीए कर चुकी है आगरा की युवती का दिल्ली में हरीश के साथ पिछले साल 14 दिसंबर को शादी हुई थी। युवती का कहना है कि हरीश अपने माता-पिता के साथ जीटीवी एन्क्लेव दिलशाद गार्डन सीमापुरी में रहता है। युवती का पति पैथालॉजी लैब चलाता है। युवती ने बताया कि शादी को लेकर उसने कई सारे अरमान थे, लेकिन शादी के बाद जब पता चला कि उसका पति नपंसुक है तो सारे अरमान धराशायी हो गए। युवती ने जब इस बारे में ससुराल वालों से कहा तो किसी ने उसकी बात ही नहीं सुनी, उल्टा उसे ही ताने मारने शुरू कर दिए। करीब पांच महीने से वह अपने मायके में रह रही है। शुक्रवार को युवती पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पहुंची। उसने पति और ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

दरवाजा खोलकर सोने को कहते हैं ससुराल वाले

युवती ने दर्ज कराए केस में पुलिस बताया कि उसके ससुराल वाले रसूख वाले हैं। ससुर निदेशक के पद से रिटायर हैं और उसकी ननद दिल्ली में डॉक्टर है। युवती ने बताया कि उसका पति उसके साथ सेक्स नहीं करता है। पति मेरे साथ सोने की बजाय अपनी मां के साथ सोता है। शादी के बाद से ससुराल वालों ने उस पर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। युवती ने बताया कि खाना बनाने के दौरान ससुरल उसके काले रंग को लेकर ताने मारते हैं। इतना ही नहीं सोने के समय उससे दरवाजा खोलकर सोने के लिए कहा जाता है। युवती ने बताया कि उसका पति कभी भी उसके कमरे में नहीं आता था, उससे बात तक नहीं करता था। परेशान होकर वह मायके आ गई। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

[ad_2]

Source link