[ad_1]
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 03 August 2023)
सामाजिक प्रसंग में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा. पर्यटन पर जाना हो सकता है. सरकारी और अर्ध सरकारी काम में सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. आय के नए स्रोत दिखाई देंगे. अचानक धन लाभ होने की संभावना है.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 03 August 2023)
नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए समय अनुकूल है. नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा. पदोन्नति मिलेगी. व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी. सरकार से लाभ के समाचार मिलेंगे. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 03 August 2023)
आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे. मानसिक चिंता से थकान का अनुभव होगा. नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर भी सहकर्मियों साथ नहीं मिलने से आप हतोत्साहित होंगे. अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें और विरोधियों से सचेत रहें.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : August 03, 2023, 04:10 IST
[ad_2]
Source link