Home Sports मैच हारकर भी रोहित-ईशान ने कर दिया कमाल, मुंबई इंडियंस के लिए बना दिया धांसू रिकॉर्ड

मैच हारकर भी रोहित-ईशान ने कर दिया कमाल, मुंबई इंडियंस के लिए बना दिया धांसू रिकॉर्ड

0
मैच हारकर भी रोहित-ईशान ने कर दिया कमाल, मुंबई इंडियंस के लिए बना दिया धांसू रिकॉर्ड

[ad_1]

MI vs LSG - India TV Hindi

Image Source : AP
MI vs LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 5 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 178 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना पाई। मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

रोहित-ईशान ने किया कमाल 

मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई। ईशान ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। वहीं, रोहित ने 25 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ रोहित-ईशान की ओपनिंग जोड़ी मुंबई के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। इससे पहले रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ने 1269 रन बनाए हैं। 

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रनों की ओपनिंग पार्टरशिप करने वाले खिलाड़ी: 

रोहित शर्मा-क्विंटन डी कॉक – 1269 रन

रोहित शर्मा-ईशान किशन – 1016 रन
पार्थिव पटेल-सीमन्स- 854 रन
सचिन तेंदुलकर-सनथ जयसूर्या – 719 रन

लखनऊ की टीम ने जीता मैच 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 178 रनों का टारगेट दिया, जिसके जबाव में मुंबई की टीम 172 रन ही बना सकी और मुकाबला पांच रनों से हार गई। लखनऊ के लिए मोहसिन खान और रवि बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन किया। रवि बिश्नोई ने अपने चार ओवर में 26 रन देकर सिर्फ 3 विकेट ही झटके। वहीं, जब आखिरी ओवर में मुंबई की टीम को जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी। तब लखनऊ के गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार बॉलिंग की। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link