Home Tech & Gadget मोबाइल पर सर्च की ये चीजें, तो जेल जाने के साथ देना पड़ सकता है जुर्माना

मोबाइल पर सर्च की ये चीजें, तो जेल जाने के साथ देना पड़ सकता है जुर्माना

0
मोबाइल पर सर्च की ये चीजें, तो जेल जाने के साथ देना पड़ सकता है जुर्माना

[ad_1]

आज के वक्त में इंटरनेट हर जगह मौजूद है। लेकिन इंटरनेट साक्षरता दर बेहद कम है। मतलब बेहद कम लोंगों को मालूम है कि आखिर मोबाइल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए। साथ ही इंटरनेट से कुछ भी अपलोड या डाउनलोड नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अपराध हो सकता है। ऐसे में आपको मालूम होना चाहिए कि क्या चीजें सर्च करना, डाउनलोड या अपलोड करना जुर्म के दायरे में आता है।किसी प्रतिबंधित सामग्री की खोज करना
अगर आप कोई प्रतिबंधित सामग्री की खोज करते है, तो आपको दोषी करार दिया जाएगा। और कानूनी दंड के भागीदार बन सकते हैं। साथ ही प्रतिबंधित सामान बनाने, उसे बेचने, या व्यापार करने के लिए पर जेल हो सकती है। ऐसे में किसी उस प्रोडक्ट को बनाने से लेकर बेचने तक सारे लाइसेंस हासिल कर लेना चाहिए। यूजर को बिना लाइसेंस वाले सॉफ़्टवेयर, गोपनीय जानकारी, अश्लील सामग्री, या हैकिंग और क्रैकिंग संबंधित जानकारी को सर्च नहीं करना चाहिए।

अपराधिक काम के बारे में जानकारी खोजना
अगर आप अपराधिक गतिविधियों जैसे जुआ, तस्करी, हैकिंग, या अन्य अपराधों की जानकारी खोजते हैं, तो यह आपको अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करने का दोषी करार दिया जा सकता है। साथ ही आपको जेल की हवा भी काटनी पड़ सकती है।

Google Chrome की ये मजेदार Tricks बना देंगी आपके हर काम को आसान


गैरकानूनी सामग्री डाउनलोड करना

किसी भी गैरकानूनी सामग्री, जैसे क्रैक या पायरेटेड सॉफ़्टवेयर, म्यूजिक, फ़िल्में, या ई-बुक्स को डाउनलोड करना अवैध हो सकता है। अगर आप फिल्मों की पायरेसी करते हैं। या फिर पाइरेसी फिल्मों को ऑनलाइन अपलोड या फिर डाउनलोड करते हैं, तो आप सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के नियम उल्लंघन के दोषी पाए जाएंगे। इसके लिए न्यूनतम 3 साल औक 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

[ad_2]

Source link