Friday, March 14, 2025
Google search engine
HomeNationalमोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 141 प्रवासियों को बचाया

मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 141 प्रवासियों को बचाया


रबात:

मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट के पास एक नाव से 141 प्रवासियों को बचाया। मीडिया ने रॉयल मोरक्कन सशस्त्र बलों के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

तीन महिलाओं और दो नाबालिगों सहित सभी प्रवासी उप-सहारा अफ्रीकी देशों से थे। रविवार को जारी बयान के अनुसार, प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण 15 घंटे तक चले ऑपरेशन में उन्हें बचाया गया।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि प्रवासी, जो 10 फरवरी को मॉरिटानिया तट से चले थे, उनका इरादा उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर एक स्पेनिश द्वीपसमूह कैनरी द्वीप तक पहुंचने का था।

उनकी नाव दखला बंदरगाह से लगभग 274 किमी दूर फंसी होने के बाद, प्रवासियों ने एक संकट संकेत भेजा, जिसे मोरक्को के अधिकारियों ने पकड़ा।

बयान में कहा गया है कि आवश्यक देखभाल के बाद प्रवासियों को रॉयल जेंडरमेरी को सौंप दिया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मोरक्को की सेना ने 2023 में लगभग 87 हजार प्रवासियों को गिरफ्तार किया, इनमें से अधिकांश उप-सहारा अफ्रीका से थे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments