Home Tech & Gadget मौका! Amazon Sale में सस्ते हो गए लैपटॉप और टैबलेट, ये रहीं टॉप-5 डील्स

मौका! Amazon Sale में सस्ते हो गए लैपटॉप और टैबलेट, ये रहीं टॉप-5 डील्स

0
मौका! Amazon Sale में सस्ते हो गए लैपटॉप और टैबलेट, ये रहीं टॉप-5 डील्स

[ad_1]

लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Blockbuster Value Days Sale शुरू हो गई है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरीज के ढेरों प्रोडक्ट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ी छूट का फायदा ग्राहकों को मिलेगा। सेल में स्मार्टवॉच से लेकर हेडफोन्स, टैबलेट, लैपटॉप्स और कंप्यूटर एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया गया है। HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 पर्सेंट इंस्टेंट छूट अलग से दी जा रही है। लैपटॉप और टैबलेट की जरूरत बीते कुछ साल में तेजी से बढ़ी है, इसलिए हम टॉप-5 डील्स की जानकारी एकसाथ लेकर आए हैं। 

Apple iPad Air

ऐपल का पावरफुल आईपैड 27.69 सेंटीमीटर (10.9 इंच) लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है और True Tone या P3 wide color कोटिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स के अलावा इसपर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी मिलती है। Apple M1 चिप के साथ ना सिर्फ यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है, बल्कि लंबी बैटरी लाइफ का फायदा भी यूजर्स को मिल जाता है। यह सेल में 54,900 रुपये के डिस्काउंट प्राइस पर मिल रहा है।

Samsung Galaxy Tab पर गजब ऑफर, 12 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

Oppo Pad Air

ओप्पो का बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट कम कीमत पर सबसे दमदार फीचर्स के साथ मिल रहे एंड्रॉयड टैबलेट्स में से एक है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है और 26.31cm का डिस्प्ले मिलता है। Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने वाले टैबलेट में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे सेल में 15,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

Dell Vostro 14-inch Laptop

स्पिल रेसिस्टेंट फुल-साइज कीबोर्ड, बड़े टचपैड और Dell ComfortView सॉफ्टवेयर के साथ यह लैपटॉप ब्लू-लाइट इमिशन से भी बचत करता है। यह कॉम्पैक्ट साइज लैपटॉप Windows 11, MS Office 2021, Intel i3-1115G4, 8GB DDR4 SDRAM, 512GB SSD और फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है। इसे ग्राहक 39,990 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। 

Lenovo Yoga Slim 7 Pro Laptop

लेनोवो योगा सीरीज के इस लैपटॉप में 11th Gen Intel Core i5-11320H प्रोसेसर और 3.2GHz स्पीड के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। इसमें 14 इंच का 2.8K (2880×1800 पिक्सल) डिस्प्ले 400nits ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। Dolby Vision सपोर्ट वाले इस लैपटॉप की 61Wh बैटरी से 10 घंटे तक का बैकअप मिल जाता है। इसपर 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है और इसे 69,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

10 हजार रुपये से कम में 8GB रैम वाला लैपटॉप, इन ऑफर्स के साथ मिलेगा सस्ता

Acer Extensa 15 Laptop

दमदार परफॉर्मेंस वाले इस लैपटॉप के साथ रिमोट वर्क से लेकर ऑनलाइन स्टडी जैसे काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले एसर लैपटॉप में WiFi 6 कनेक्टिविटी और HD वेबकैम जैसे फंक्शंस दिए गए हैं। इसमें Intel Core i3 N305 सीरीज का पावरफुल प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB LPDDR5 रैम  256 GB PCIe Gen4 NVMe स्टोरेज दिया गया है। यह लैपटॉप सेल में 33,990 रुपये में मिल रहा है। 

[ad_2]

Source link