Home World म्यांमारः आंग सान सूकी आएंगी जेल से बाहर! 3000 से ज्यादा कैदियों को रिहा करेगी सैन्य सरकार

म्यांमारः आंग सान सूकी आएंगी जेल से बाहर! 3000 से ज्यादा कैदियों को रिहा करेगी सैन्य सरकार

0
म्यांमारः आंग सान सूकी आएंगी जेल से बाहर! 3000 से ज्यादा कैदियों को रिहा करेगी सैन्य सरकार

[ad_1]

म्यांमारः आंग सान सूकी आएंगी जेल से बाहर! 3000 से ज्यादा कैदियों को रिहा करेगी सैन्य सरकार- India TV Hindi

Image Source : FILE
म्यांमारः आंग सान सूकी आएंगी जेल से बाहर! 3000 से ज्यादा कैदियों को रिहा करेगी सैन्य सरकार

म्यांमार की सैन्य सरकार ने पारंपरिक चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के मौके पर 3000 से अधिक कैदियों को रिहा करने का सोमवार को फैसला किया। बहरहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा क्या उनमें सैन्य शासन का विरोध करने के लिए जेल में बंद हजारों राजनीतिक कैदी भी शामिल हैं।

सरकारी एमआरटीवी ने बताया कि 2021 में सेना द्वारा सत्ता कब्जाने के बाद बनायी गयी स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल ने 3113 कैदियों को माफी दे दी है। इनमें 98 विदेशी कैदियों को प्रत्यर्पित किया जाएगा। देश में प्रमुख अवसरों पर बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा करना आम है।

यांगून की इनसीन प्रिजन के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि देश की सबसे बड़ी जेल से कितने लोगों को रिहा किया जाएगा और उनकी पहचान अभी मालूम नहीं है।सोमवार से कैदियों को रिहा किए जाने की उम्मीद है। एक स्वतंत्र संगठन ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स‘ के अनुसार, बुधवार तक म्यांमार की पूर्व असैन्य नेता आंग सान सूकी समेत करीब 17460 राजनीतिक कैदी हैं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link