Home Sports यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ इतनी गेंदों में ही जड़ा शतक, ENG के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका – India TV Hindi

यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ इतनी गेंदों में ही जड़ा शतक, ENG के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका – India TV Hindi

0
यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ इतनी गेंदों में ही जड़ा शतक, ENG के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से मचाया तहलका – India TV Hindi

[ad_1]

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal Test Century: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 445 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 319 रन ही बना सकी। इससे टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 126 रनों की बढ़त मिल गई। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने रविचंद्रन अश्विन की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक जड़ दिया। 

जायसवाल ने लगाया शतक

यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद रन बनाने की जिम्मेदारी यशस्वी ने संभाल ली। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी से शतक लगा दिया। उन्होंने अपनी सेंचुरी 122 गेंदों में पूरी की है। वह अभी 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका टेस्ट क्रिकेट में ये तीसरा शतक है। 

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा टेस्ट शतक

यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी बेहतरीन दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने 209 रनों की पारी खेली थी। जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए साल 2023 में टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था। उन्होंने अभी तक 7 टेस्ट मैचों में 735 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। 

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link