Home Life Style यहां ऑर्डर पर बनाए जाते हैं लहंगे, राजस्थानी, जोधपुरी लहंगों की भरमार…

यहां ऑर्डर पर बनाए जाते हैं लहंगे, राजस्थानी, जोधपुरी लहंगों की भरमार…

0
यहां ऑर्डर पर बनाए जाते हैं लहंगे, राजस्थानी, जोधपुरी लहंगों की भरमार…

[ad_1]

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. पूर्णिया में राजस्थानी और जोधपुरी लहंगे का काफी ट्रेंड चल रहा है. इसका वर्क दुल्हन को खास लुक देता है. पूर्णिया के दुकानदार पंकज सेठिया बताते हैं कि शादी के इस सीजन में ज्यादातर महिलाएं राजस्थान, जोधपुरी और ब्राइडल लहंगे को पसंद कर रही है. राजस्थानी और जोधपुरी लहंगे में पूरी तरह स्टोन वर्क किया होता है. साथ ही साथ इस लहंगा में हाथी घोड़े और पुराने रानी महारानी के समय वाले कई चीजों को दर्शाया जाता है. साथ-साथ रानी और राजाओं के समय के यह डिजाइन को लोग अभी भी खूब पसंद करते हैं. इसकी रेंज 3 हजार से 35 हजार तक है.

दुकानदार पंकज सेठिया सहित अन्य दुकानदार कहते हैं कि ज्यादातर महिलाएं राजस्थानी और जोधपुरी डिजाइन का लहंगा पसंद करती हैं. इसे रानी महारानी लोग पहनती थी. जिसमें डबल दुपट्टा का ट्रेंड चल रहा है. पूर्णिया में यह लहंगा खरीदने महिला ग्राहक आ रही हैं. उन्होंने कहा कि उसके पास कम से कम 3000 से लेकर 35000 तक के लहंगे का कलेक्शन उपलब्ध हैं. दुल्हन लहंगे के साथ उनके पास दिल्ली हरियाणा गुजरात सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग ट्रेंडिंग लहंगे का कलेक्शन मौजूद है.

लोगों कि डिमांड पर तैयार होते हैं लहंगे

अगर आप भी इस सीजन में यह लहंगा लेना चाह रहीं तो आपको खीरू चौक स्थित इस रूपम फैन्सी वस्त्रालय में आना होगा. अगर आप किसी भी डिजाइन के फोटो देंगे, तो उस फोटो के डिजाइन के लहंगे को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में रोजाना 10 से 15 ट्रेंडिंग लहंगे बिक जाते हैं. लोगों की डिमांड जैसी होती है तो उसी तरह का लहंगा उपलब्ध करा दिया जाता है. ज्यादातर लोग जोधपुरी हो राजस्थानी लहंगा को ही खूब पसंद करते हैं.

Tags: Bihar News, Lifestyle, Local18, Purnia news

[ad_2]

Source link