Home Life Style यहां के फैक्ट्री में नकली पनीर का भंडाफोड़, 250 किलो जब्त, जान लें घर में असली-नकली करने की पहचान

यहां के फैक्ट्री में नकली पनीर का भंडाफोड़, 250 किलो जब्त, जान लें घर में असली-नकली करने की पहचान

0
यहां के फैक्ट्री में नकली पनीर का भंडाफोड़, 250 किलो जब्त, जान लें घर में असली-नकली करने की पहचान

[ad_1]

Last Updated:

गोरखपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, जहां डिटर्जेंट और केमिकल मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था. 250 किलो नकली पनीर और 800 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया गया.

यहां के फैक्ट्री में नकली पनीर का भंडाफोड़, जानें असली-नकली का फर्क

हाइलाइट्स

  • गोरखपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ.
  • 250 किलो नकली पनीर और 800 लीटर मिलावटी दूध जब्त.
  • असली-नकली पनीर की पहचान के घरेलू तरीके अपनाएं.

आज के समय में मिलावटखोरी इतनी बढ़ गई है कि अब दूध और उससे बने उत्पादों तक में भी भरोसा करना मुश्किल हो गया है. हाल ही में गोरखपुर से आई एक खबर ने लोगों की आंखें खोल दी हैं. वहां खाद्य विभाग ने एक नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां डिटर्जेंट और केमिकल मिलाकर नकली पनीर बनाया जा रहा था. 250 किलो नकली पनीर और 800 लीटर मिलावटी दूध जब्त कर नष्ट किया गया और फैक्ट्री को सील कर दिया गया. इस घटना से यह साफ हो गया है कि अब लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा और असली व नकली पनीर की पहचान करनी आनी चाहिए, ताकि सेहत से कोई समझौता न हो.

असली और नकली पनीर को पहचानने के कुछ आसान घरेलू तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद ही जांच सकते हैं कि आपके खाने की थाली में जो पनीर है, वो सुरक्षित है या नहीं. सबसे पहले बात करें रंग और बनावट की, तो असली पनीर मलाई जैसा सफेद और हल्का दानेदार होता है. जब आप इसे उंगलियों से दबाते हैं तो यह सॉफ्ट लगता है और अपनी जगह से थोड़ा मुड़ता है. वहीं नकली पनीर अधिक सफेद, चिकना और रबर जैसा दिखाई देता है. दबाने पर यह सख्त महसूस होता है और कई बार टूटता भी नहीं है.

एक और आसान तरीका है पानी में डालकर जांचना. आप एक कटोरी में सामान्य पानी लें और उसमें पनीर का छोटा टुकड़ा डालें. अगर पनीर असली है तो वह नीचे बैठ जाएगा, क्योंकि उसमें नमी और दूध का घनत्व होता है. लेकिन नकली पनीर अक्सर तैरने लगता है या पानी में उसका कुछ हिस्सा घुल जाता है. इससे भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसमें मिलावट है या नहीं. इसके अलावा गर्म करने पर भी पनीर की असलियत सामने आ जाती है. अगर आप पनीर को तवे पर हल्का सेंकते हैं और वह ब्राउन होकर थोड़ी देर में टूटने लगता है, तो वह असली है. लेकिन अगर वह पिघलने के बजाय रबर की तरह लगे और रंग में कोई खास बदलाव नहीं आता, तो समझ जाइए कि उसमें केमिकल या सिंथेटिक सामग्री मिली हुई है.

स्वाद और गंध से भी पहचान करना संभव है. असली पनीर में दूध की हल्की सी खुशबू होती है और उसका स्वाद मलाईदार होता है. लेकिन नकली पनीर खाते ही हल्की सी केमिकल जैसी गंध या अजीब स्वाद आने लगता है, जो तुरंत पहचान में आ सकता है. इसके अलावा आप एक आसान टेस्ट कर सकते हैं. थोड़े से पनीर में आयोडीन की कुछ बूंदें डालें, अगर वह नीला हो जाए तो उसमें स्टार्च मिला है, जो मिलावट का संकेत है. इन सभी घरेलू उपायों को अपनाकर आप यह तय कर सकते हैं कि आपके द्वारा खरीदा गया पनीर असली है या नहीं. हमारी सलाह यही है कि लोकल दुकान से खुले में मिलने वाला सस्ता पनीर लेने की बजाय किसी भरोसेमंद ब्रांड से पनीर खरीदें या अगर संभव हो तो घर पर ही दूध से पनीर बनाएं. यह थोड़ा समय जरूर लेगा, लेकिन आपकी और आपके परिवार की सेहत के लिए यह छोटा सा कदम बहुत बड़ा फर्क ला सकता है.

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 2 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 2 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homelifestyle

यहां के फैक्ट्री में नकली पनीर का भंडाफोड़, जानें असली-नकली का फर्क

[ad_2]

Source link