Home Life Style यहां के बर्गर है खास, विदेशियों को भी लगा स्वाद का चस्का, देखें Video

यहां के बर्गर है खास, विदेशियों को भी लगा स्वाद का चस्का, देखें Video

0
यहां के बर्गर है खास, विदेशियों को भी लगा स्वाद का चस्का, देखें Video

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ऋषिकेश. योग नगरी ऋषिकेश जहां गंगा मां का वास हैं, पर्यटक दूर दूर से यहां मंदिरों के दर्शन करने आते हैं और साथ ही यहां के पर्यटन स्थलों का लुप्त उठाते हैं. वहीं, यहां बने हुए कैफे अपने स्वाद और सुंदरता के चलते सभी का दिल जीतते आए हैं. जिस कैफे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वे गंगा के तट पर बना हुआ एक सुंदर सा कैफे हैं. जिसे बीटल्स कैफे के नाम से जाना जाता है. अगर आप भी सूर्यास्त का नज़ारा देखते हुए बर्गर और साथ ही थाई करी खाने के शौकीन हैं, तो यह कैफे आपके लिए बेस्ट हैं.

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले के पास स्थित बीटल्स कैफे बेस्ट कैफे में से एक हैं. इस कैफे के अंदर की सजावट और साथ ही यहां का बर्गर और थाई करी सभी की फेवरेट हैं. वैसे तो यहां की सभी डिशेज बेहतरीन हैं, लेकिन यहां के बर्गर ने सभी को अपना दीवाना बना लिया हैं. कैफे के संचालक अनूप रावत बताते हैं कि इस कैफे को 14 साल हो गए हैं. सन् 2009 में यह कैफे शुरु हुआ था. उसके बाद सन् 2012 में इसका नाम बदल कर बीटल्स कैफे रखा गया. वे आगे बताते हैं कि बीटल्स सभी के बीच काफी लोकप्रिय हैं यहीं सोचकर इस कैफे को यह नाम दिया गया. यहां आने वालों को खाने में काफी वैरायटी मिल जाएगी जैसे की बर्गर, थाई करी, राइस नूडल्स और अन्य पोष्टिक व्यंजन इत्यादि पर सबसे ज्यादा लोग यहां का बर्गर पसंद करते हैं.

लोगों को काफी पसंद आता है यहां का बर्गर
Uk से ऋषिकेश घूमने आए ऐनी थॉमसन बताते हैं कि वह बर्गर खाने के शौकीन हैं और उन्हें बीटल्स कैफे का बर्गर इतना पसंद आया की वह दूसरी बार भी बर्गर खाने यहीं आए हैं. वहीं, सुप्रीना बताती हैं कि वह तीसरी बार यहां का बर्गर खा रही हैं जोकि उन्हें काफी पसंद है.

Tags: Food, Food 18, Local18, Rishikesh news, Uttrakhand

[ad_2]

Source link