Home Life Style यहां बंगाली क्यूजीन से सजी है नवरात्रि थीम स्पेशल थाली, बसंती पुलाव से लेकर आलू पोस्टो तक…सबकुछ है खास

यहां बंगाली क्यूजीन से सजी है नवरात्रि थीम स्पेशल थाली, बसंती पुलाव से लेकर आलू पोस्टो तक…सबकुछ है खास

0
यहां बंगाली क्यूजीन से सजी है नवरात्रि थीम स्पेशल थाली, बसंती पुलाव से लेकर आलू पोस्टो तक…सबकुछ है खास

[ad_1]

आकाश कुमार/जमशेदपुर. अगर आप झारखंड के जमशेदपुर में रहते हैं और इस नवरात्रि खाने में अपने परिवार के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. तो इस बार बंगाली डिश ट्राई कर सकते हैं. बंगाली डिश में आपको बसंती पुलाव से लेकर फिश के एक से बढ़कर एक आइटम मिलेंगे. खासकर नवरात्रि को देखते हुए नवरात्रि स्पेशल थीम पर बंगाली थाली को सजाया गया है.

आप इस बंगाली डिश का मजा ले सकते हैं बिष्टुपुर स्थित होटल रेसिपी में. संचालक ज्योति मुखर्जी ने लोकल 18 को बताया कि नवरात्रि में आपको होटल में चारों ओर थीम भी नवरात्रि की ही देखने को मिलेगाी. वहीं, यहां कुल 70 लोगों के बैठने की कैपेसिटी भी है और आपको ऑथेंटिक बंगाली क्यूज़ीन मिलेगा. जिसे खाकर आपको बिल्कुल बंगाल की याद आ जाएगी.

मिलेंगे कई तरह के बंगाली डिश
आप यहां एक से बढ़कर एक बंगाली डिश का स्वाद ले सकते हैं. वह भी बिल्कुल किफायती दामों में. जैसे यहां बसंती पुलाओ 165 रुपए, चिंगरी मलाई करी 325 रुपया , पॉम्फ्रेट सरसों 275 रुपए , एलिस भापा 325 रुपए, मटन कोषा 360 रुपए , चनार डालना 245 रुपए, आलू पोस्टो 175 रुपए , शुक्तो 155 रुपए, भेंटकी कटलेट 450, फिश फिंगर 275 रुपए जैसे स्वादिष्ट बंगाली खाना उपलब्ध है.

लाइव म्यूजिक का उठाएं मजा
ज्योति मुखर्जी ने बताया कि खाने के अलावा लोग यहां पर लाइव म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं. हर हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संध्या 7:30 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक यहां लाइव म्यूजिक होता है. जिसमें जमशेदपुर के लोकप्रिय बैंड को इनवाइट किया जाता है. इस नवरात्रि अगर आप भी बंगाली डिस ट्राई करना चाहते हैं तो आप यह होटल में आ सकते हैं. नहीं तो स्विग्गी व जोमैटो से भी घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं या इस नंबर 9234667176 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं.

Tags: Food 18, Jamshedpur news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Navratri

[ad_2]

Source link