[ad_1]
ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश:योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आए पर्यटक यहां के पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर व घाट मुख्य आकर्षण का केंद्र है. इसके साथ ही सभी यहां एडवेंचरस एक्टिविटीज का आनंद लेना भी काफी पसंद करते हैं. यहां के सुंदर पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर, घाट और एडवेंचरस एक्टिविटीज के साथ ही एक और चीज है जो सभी का दिल जीत लेती है, वो है यहां का स्वाद.
ऋषिकेश का मशहूर लक्ष्मण कैफे
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास ही में स्थित लक्ष्मण कैफे अपने स्वाद के चलते लोगों के बीच काफी मशहूर है. लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान शेफ शिव मैथानी बताते हैं कि वे स्वाद के साथ ही सेहत पर भी विशेष ध्यान देते हैं. अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ वे पौष्टिक आहार का प्रयोग करते हैं ताकि लोगों को स्वादिष्ट के साथ ही पौष्टिक व्यंजन परोसे जाए. वे बताते हैं कि लोग यहां सबसे ज्यादा इनका एवोकाडो सैंडविच और बर्गर खाना पसंद करते हैं.
यहां मिलता है स्वादिष्ट एवोकाडो सैंडविच और बर्गर.
शिव मैथानी बताते हैं कि वैसे तो उनके वहां मिलने वाले सभी व्यंजन लाजवाब हैं लेकिन एवोकाडो सैंडविच और बर्गर ज्यादा ही डिमांड में रहता है. ऐसा स्वाद शायद ही आपको ऋषिकेश में कहीं और मिलेगा. वे बताते हैं कि वे ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं करते बल्की पोष्टिक आहार का प्रयोग करते हैं, ना ही बाहर से बेकरी का कोई उत्पाद खरीदते हैं. वे खुद ही बर्गर बन और सैंडविच की ब्रेड बनाते हैं जोकि मल्टीग्रेन ब्रेड है. वहीं सैंडविच और बर्गर में वे एवोकाडो का इस्तेमाल करते हैं. जिससे सैंडविच और बर्गर का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. एवोकाडो फैट कम नहीं में साथ ही साथ ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी असरदार साबित होता है.
ऋषिकेश घूमने आई विधि रावत बताती हैं कि उन्होंने यहां बर्गर और सैंडविच खाया. उन्हें ये दोनों ही काफी ज्यादा पसंद आया. आपकी जानकारी के लिए बता दें आपको यहां आपको सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक उपलब्ध हो जाएगा.
.
Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : October 16, 2023, 09:08 IST
[ad_2]
Source link