Home Life Style यहां मोमोज में पर मिल रहा बंपर ऑफर, सिर्फ 120 रुपए देकर अनलिमिटेड खाने का मौका

यहां मोमोज में पर मिल रहा बंपर ऑफर, सिर्फ 120 रुपए देकर अनलिमिटेड खाने का मौका

0
यहां मोमोज में पर मिल रहा बंपर ऑफर, सिर्फ 120 रुपए देकर अनलिमिटेड खाने का मौका

[ad_1]

मोहमद इकराम/धनबाद. आजकल के युवाओं को अगर सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड के बारे में पूछा जाए तो वह एक ही नाम बोलेंगे वह है मोमोज. ऐसे में अगर आप मोमोज लवर हैं तो आपके लिए एक बहुत ही धमाकेदार ऑफर है. आप बस एक निश्चित अमाउंट देकर अनलिमिटेड पनीर और स्टीम मोमो खा सकते हैं. धनबाद के लूबी सरकूलर रोड में अवस्थित मोमोज जोमोज नामक रेस्टोरेंट यह ऑफर आपने ग्राहकों को दे रहा है और यह ऑफर अभी पूरे दिसंबर महा तक चलने वाला है.

रेस्टोरेंट के संचालक उज्जवल ने बताया कि नए साल को ध्यान में रखकर यह ऑफर लाया गया है और ऐसा ऑफर यहां के अलावा धनबाद में और कही नहीं मिलेगा. उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में पांच अलग – अलग वैराइटी स्टीम मोमोज, फ्राई मोमोज, पनीर मोमोज, ग्रेवी मोमोज औऱ कुरकुरे मोमोज उपलब्ध हैं. वेज मोमोज 120 रू, पनीर मोमोज 150 रू औऱ नॉनवेज मोमोज 170 रू प्लेट है. आपको बस एक प्लेट का दाम देना है और उसके बाद आप जितना चाहे उतना अनलिमिटेड मोमोज का लुत्फ उठा सकते हैं. उन्होंने बताया कि ऑफर के बाद से हर रोज हर एक वैराइट के करीब 50 प्लेट मोमोज की बिक्री हो रही है.

मोमोज के साथ सॉस भी है खास
सभी तरह के मोमोज के साथ तीन अलग तरह के सॉस सर्व किया जाता है. उन्होंने बताया कि यह रेस्टोरेंट जोमेटो से भी टाइअप है औऱ रेस्टोरेंट द्वारा जारी नंबर पर भी ऑर्डर लिये जाते हैं. 2 किमी के रेंज में कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाता है. उन्होंने बताया कि मोमोज को घर पर ही दो लेडी कुक के मदद से तैयार करके रेस्टोरेंट लाया जाता है. रेस्टोरेंट लाने के बाद ग्राहकों की मांग पर उसे फ्राई व ग्रेवी के साथ सर्व किया जाता है. उन्होंने बताया कि मोमोज तैयार करने रोजाना 15 केजी पत्तागोभी, 5 केजी गाजरथोड़ी मात्रा में अन्य सब्जियां और करीब 15 केजी मैदा की खपत होती है. बता दें कि यह ऑफर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर के 1 से शाम 5 बजे तक ही लागू है.

Tags: Dhanbad news, Food 18, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18

[ad_2]

Source link