[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UNSC यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का मुद्दा एक बार फिर उठा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने परिषद में भारत को स्थायी तौर पर शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई है। खास बात है कि UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के संस्थानों में सुधारों की बात कही थी।
टेस्ला के प्रमुख मस्क ने ‘X’ पर लिखा, ‘किसी बिंदु पर आकर UN में संशोधन की जरूरत है। परेशानी यह है कि जिनके पास ताकत ज्यादा है, वे इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। पृथ्वी पर सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बाद भी सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता नहीं मिलना बेतुका है। अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से स्थायी सीट मिलनी ही चाहिए।’
दरअसल, गुटेरेस ने सवाल किया था, ‘हम यह कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि सुरक्षा परिषद में अफ्रीका के पास एक भी स्थायी सीट नहीं है। संस्थानों को आज की दुनिया के हिसाब से होना चाहिए, 80 साल पहले की तरह नहीं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सितंबर में होने वाले समिट ऑफ फ्यूचर वैश्विक सुधारों और भरोसा दोबारा कायम करने पर विचार के लिए अच्छा मौका होगा।’
इसपर लेकर माइक आइजनबर्ग ने लिखा, ‘और भारत के बारे में क्या? बेहतर होगा कि UN को खत्म किया जाए और असली नेतृत्व के साथ कुछ नया तैयार किया जाए।’
फिलहाल, UNSC में पांच स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा 10 और देश हैं, जिनके पास स्थायी सदस्यता नहीं है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से इन्हें दो सालों के लिए चुना जाता है। पांच स्थायी सदस्य देशों में रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और अमेरिका का नाम शामिल है। भारत UNSC का प्रबल दावेदार है और सुरक्षा परिषद में सुधारों पर चर्चा में प्रगति नहीं होने पर असंतोष भी जाहिर कर चुका है।
[ad_2]
Source link