Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalयात्रा बीच में छोड़कर राहुल वायनाड रवाना, सरकार बनाने से पीछे हटी...

यात्रा बीच में छोड़कर राहुल वायनाड रवाना, सरकार बनाने से पीछे हटी इमरान खान की पार्टी; पढ़ें टॉप 5


ऐप पर पढ़ें

यूपी में सात दिन तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी बीच में ही छोड़कर वायनाड के लिए रवाना हो गए। इसरो ने आज इनसैट-3डीएस को लॉन्च कर दिया। इस सैटेलाइट के जरिए भारत के लिए मौसम की सटीक जानकारी जुटाना आसान होगा। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने अपनी अगली सरकार बनाने के प्रयास विफल होने के बाद संसद में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में बॉलीवुड हैंडसम हंग ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया है। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर वायनाड के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

यूपी में सात दिन तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी बीच में ही छोड़कर वायनाड के लिए रवाना हो गए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन वाराणसी से भदोही जाते समय राहुल गांधी अचानक से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकल गए। यहां से राहुल गांधी सीधे वायनाड के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर बताया कि राहुल गांधी की वायनाड में उपस्थिति की तत्काल आवश्यकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

इसरो ने लॉन्च किया INSAT-3DS , मौसम की जानकारी मिलेगी सटीक

इसरो ने आज इनसैट-3डीएस को लॉन्च कर दिया। इस सैटेलाइट के जरिए भारत के लिए मौसम की सटीक जानकारी जुटाना आसान होगा। इस सैटेलाइट को आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। इसे जियोसिंक्रोनस लॉन्च वाहन F14 (GSLV-F14) पर लॉन्च किया गया। इस सैटेलाइट का वजन 2,274 किलोग्राम है। सैटेलाइट का दूसरे चरण का प्रदर्शन सामान्य है और पेलोड बेयरिंग को भी अलग कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

डाले हथियार, सरकार की रेस बाहर इमरान की पार्टी; विपक्ष में बैठेगी PTI

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने अपनी अगली सरकार बनाने के प्रयास विफल होने के बाद संसद में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनावों में किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों ने संघीय सरकार बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव परिणामों में दबदबा बनाए रखा मगर यह बढ़त सरकार बनाने के लिए काफी नहीं थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

IND vs ENG: तीसरे दिन भारत का रहा दबदबा, यशस्वी और गिल ने मचाया धमाल

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को तीसरे दिन भारत का दबदबा रहा। स्टंप्स के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 51 ओवर में 196/2 था। शुभमन गिल 65 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सेंचुरी जड़कर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने 133 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 104 रन बटोरे। भारत की कुल बढ़त 322 रन की हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘फाइटर’ का फिर हुआ बुरा हाल, हर दिन कर रही बस इतनी सी कमाई

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में बॉलीवुड हैंडसम हंग ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने भले की काफी पसंद किया हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस ये कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 23 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक फिल्म सिर्फ 200 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने शुक्रवार को कितना कमाया। यहां पढ़ें पूरी खबर

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments