Home World यात्रियों की बैग से कैश चोरी कर रहा सिक्योरिटी गार्ड, CCTV में कैद हुई हरकत, देखें VIDEO

यात्रियों की बैग से कैश चोरी कर रहा सिक्योरिटी गार्ड, CCTV में कैद हुई हरकत, देखें VIDEO

0
यात्रियों की बैग से कैश चोरी कर रहा सिक्योरिटी गार्ड, CCTV में कैद हुई हरकत, देखें VIDEO

[ad_1]

Viral Video Of Airport Guard: अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टीएसए एजेंटों के यात्रियों के बैग से नगदी (TSA Agent Stealing Cash From Passenger Bags) चुराने का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, वीडियो देख नेटिजंस में काफी गुस्सा है. क्लिप में टीएसए एजेंटों को स्कैनर के माध्यम से सामान पास करने से पहले कई बैगों को खोलने और मूल्यवान वस्तुओं और नकदी को जेब में डालते हुए देखा जा सकता है. यह घटना कथित तौर पर 29 जुलाई की है. 

चोरी करने वाले तीनों टीएसए एजेंटों की पहचान 33 वर्षीय लाबेरियस विलियम्स, 20 वर्षीय जोसु गोंजालेज और 22 वर्षीय एलिजाबेथ फस्टर की गई है. तीनों को जुलाई में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, एलिजाबेथ फस्टर को उसी समय रिहा कर दिया गया था.



वीडियो में, फ्लोरिडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्कैनर के पास दो टीएसए एजेंट खड़े थे और लोगों की सामानों की जांच कर रहे थे. दोनों सुरक्षाकर्मियों ने पहले ट्रे में रखे एक बैग से कुछ पैसे चुरा कर जल्दी-जल्दी अपने पॉकेट में डालते हुए दिखे. उसके बाद दूसरा एजेंट बैग में रखे यात्री के पर्स वाले ट्रे को वे बार-बार आगे-पीछे करते हुए उसमें रखे पर्स को खोलता है, लेकिन सावधानी बरतता है किसी की नजर न पड़े. कुछ देर मेहनत करने के बाद उसने पर्स से भारी मात्रा में नगदी निकाल कर अपने पॉकेट में डाल लिया. एजेंटों को यात्रियों के समान चुराने और उसे जेब में डालने से पहले बैगों को सावधानीपूर्वक खंगालते हुए देखा गया है.

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना गुस्सा कमेंट बॉक्स में जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘हवाईअड्डे के सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है, अद्भुत!’ एक अन्य यूजर लिखा है, ‘यहीं कारण है कि सामान के अंदर नकदी छिपाकर रखता हूं, मैं हमेशा अपने पैसे को अलग-अलग जगहों पर बांट कर रखने की कोशिश करता हूं.’

रूसी महिला की हिंदी इंटरनेट पर मचा रही धूम, VIDEO देख लोग हुए हैरान

सीबीएस ने बताया कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी गार्ड्स द्वारा यात्री के पर्स से 600 डॉलर रुपए चुराने के आरोप लगे हैं. सिक्योरिटी गार्ड्स पर यात्रियों का सामान चुराने से पहले उनका ध्यान भटकाने का आरोप है. वहीं, सुरक्षा टर्मिनल पर चोरी के संबंध में एक आधिकारिक बयान में, टीएसए ने पुष्टि की कि वे अपने कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करते हैं. इसलिए उन्होंने जांच पूरी होने तक कथित अधिकारियों को हटा दिया है.

Tags: Airport Security, USA, World news in hindi



[ad_2]

Source link