Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeWorldयूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा नुकसान, रूसी कब्रिस्तान की सैटेलाइट इमेजरी...

यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा नुकसान, रूसी कब्रिस्तान की सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा


ऐप पर पढ़ें

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रही निजी सेना वैगनर ग्रुप को बड़ा नुकसान हुआ है। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि पिछले दो महीनों में वैगनर ग्रुप द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कब्रिस्तान में कब्रों की संख्या में अचानक नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। 

कोलोराडो स्थित अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर, मैक्सर टेक्नोलॉजीज द्वारा 24 जनवरी, 2023 को ली गई एक तस्वीर में, निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप को आवंटित कब्रिस्तान के एक हिस्से में कम से कम 121 कब्र दिखाती है। मैक्सर ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

एनबीसी न्यूज ने दक्षिण पश्चिम रूस के बकिंस्काया गांव के बाहरी इलाके में साइट का विश्लेषण किया है। उसी इलाके की एक तस्वीर 24 नवंबर को ली गई थी, जिसमें 17 कब्र दिख रही थी। यानी दो महीने में कब्रों की संख्या में लगभग सात गुना वृद्धि हुई है।

यह साइट क्रीमिया की सीमा से लगभग 200 मील की दूरी पर स्थित है। इस महीने की शुरुआत में पूर्वी यूक्रेन के सोलेदार शहर पर जीत का श्रेय वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को दिया गया था। सोलेदार की जंग में वैगनर लड़ाकों ने यूक्रेनी सेना से भयानक मुकाबला किया था।

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि उनकी निजी सेना ने आधिकारिक घोषणा से दो दिन पहले ही नमक-खनन के लिए मशहूर शहर सौलेदार पर कब्जा कर लिया था। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना “लगातार वैगनर की जीत को अपनी जीत बताने की कोशिश कर रही थी।”

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लंबे समय से सहयोगी और पूर्व रेस्तरां मालिक, प्रिगोझिन ने पूर्व कैदियों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भाड़े के सैनिकों के रूप में भर्ती किया है। प्रिगोझिन ने इन लड़ाकों से सेवा के बदले इनाम और क्षमा देने का वादा किया है। वैगनर ग्रुप इससे पहले भी सीरिया और लीबिया में संघर्ष के दौरान रूसी सेना को सहायता पहुंचा चुकी है।

दो हफ्ते पहले, सोलेदार के पास के शहर बखमुत और उसके आसपास की ली गई इसी तरह की सैटेलाइट तस्वीरों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर में बर्बाद इमारतों और बम क्रेटर की तबाही का खुलासा किया था। उन्हीं क्षेत्रों की तुलना अगस्त में और फिर जनवरी में ली गई तस्वीरों से की गई थी। इन तस्वीरों को भी मैक्सर टेक्नोलॉजीज ने जारी किया है।

अमेरिकी सरकार ने पिछले हफ्ते कहा कि वह वैगनर ग्रुप को एक “महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन” के रूप में नामित करेगी और संगठन और उसके समर्थन नेटवर्क के खिलाफ और प्रतिबंध लगाएगी। बहरहाल, वैगनर ग्रुप ने सैटेलाइट इमेजरी और वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments