Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeNational'यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल' राज्यसभा में पेश, विपक्षी दलों का भारी हंगामा

‘यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल’ राज्यसभा में पेश, विपक्षी दलों का भारी हंगामा


ऐप पर पढ़ें

समान नागरिक संहिता पर प्राइवेट मेंबर बिल पेश होने के बाद राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। यह प्राइवेट मेंबर बिल भाजपा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने पेश किया। हालांकि उनका ‘द यूनिफॉर्म सिविल कोड इन इंडिया बिल, 2020’ विपक्षी सदस्यों की कड़ी आपत्ति के बीच मत-विभाजन के बाद राज्यसभा में पेश हो गया। भारतीय जनता पार्टी के किरोड़ी लाल मीणा के इस विधेयक को पेश करने के लिए लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में 63 तथा विरोध में 23 मत पड़े। तृणमूल कांग्रेस, बीजू जनता दल और वाईएसआरसीपी के सदस्य मतविभाजन से पहले बिना कुछ कहे सदन से बाहर चले गए।

सभापति जगदीप धनखड ने जैसे ही मीणा का नाम यह विधेयक पेश करने के लिए पुकारा तो विपक्ष के कई सदस्य इसका विरोध करते हुए खड़े हो गए और कहा कि इसे पेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।  इस पर सभापति धनखड़ ने कहा कि यह सदन विचार विमर्श करने के लिए हैं और विधेयक पेश करना और अपनी बात कहना प्रत्येक सदस्य का अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों ने इस विधेयक को पेश करने का विरोध किया है। लेकिन सब कुछ प्रक्रिया के तहत होगा। इसके बाद उन्होंने मीणा को विधेयक पेश करने की अनुमति दी और विरोध कर रहे सदस्यों का नाम पुकारा।

सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्ष के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि यह विधेयक संविधान के नीति नर्दिेशक सद्धिांतों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य विधेयक का विरोध करने के लिए संविधान सभा के सदस्यों के नाम का गलत ढंग से उल्लेख कर रहे हैं। 

इससे पहले विधेयक को पेश करने का विरोध करते हुए एमडीएमके के वायको ने कहा कि भारत कई विचारों और भाषाओं तथा धर्मों का देश है। यह विधेयक भाजपा का एजेंडा है। इस पेश करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने कहा कि यह विधेयक मौलिक अधिकार 26 बी और 29(1) के खिलाफ हैं। 

इसके प्रावधान संविधान की भावना के खिलाफ हैं। इसलिए इसे अनुमति नहीं देनी चाहिए। भारतीय कम्युनस्टि पार्टी के इलावरम करीम, मार्क्सवादी कम्युनस्टि पार्टी के जान ब्रिटास, द्रविड मुनेत्र कषगम के तिरुचि शिवा, कांग्रेस के एल. हनुमंतैया और इमरान प्रतापगढ़ी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान ने भी विधेयक को पेश करने का विरोध किया।  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments