Home Education & Jobs यूपीएसएसएससी PET 2023 के लिए नोटिस जल्द होगा जारी, अक्टूबर में एग्जाम, इस साल 38 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद

यूपीएसएसएससी PET 2023 के लिए नोटिस जल्द होगा जारी, अक्टूबर में एग्जाम, इस साल 38 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद

0
यूपीएसएसएससी PET 2023 के लिए नोटिस जल्द होगा जारी, अक्टूबर में एग्जाम, इस साल 38 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन (यूपीएसएसएससी) द्वारा हर वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन किया जाता है। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य में गुप्र’सी’ और गुप्र ‘बी’ के पदों को भरा जाता है। कमीशन अक्टूबर 2023 के तीसरे हफ्ते में इस परीक्षा का आयोजन करा सकता है। इस वर्ष पीईटी के लिए करीब 38 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in को चेक करते रहें। 

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ 12वीं या भारत में लॉ यूनिवर्सिटी/संस्थान से कोई भी उच्च शिक्षा ली होनी चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

पीईटी विश्व की किसी भी भर्ती संस्थान द्वारा आयोजित कराई जाने वाली अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। इस तरह की परीक्षा चीन की गाओकाओ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए कराता है।

[ad_2]

Source link