Home Education & Jobs यूपी की IAS बिटिया ने किया कमाल, पति भी हैं IAS अफसर, UPSC में आई थी 66वीं रैंक

यूपी की IAS बिटिया ने किया कमाल, पति भी हैं IAS अफसर, UPSC में आई थी 66वीं रैंक

0
यूपी की IAS बिटिया ने किया कमाल, पति भी हैं IAS अफसर, UPSC में आई थी 66वीं रैंक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

काशी की बेटी और ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी ( IAS Officer ) स्वधा देव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर बनारस का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को हुए समारोह में स्वधा को ‘भूमि सम्मान-2023’ प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। स्वधा फिलहाल ओडिशा के रायगड़ा जिले में कलेक्टर हैं। प्रख्यात शिक्षाविद एवं डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रहे प्रो. सत्यदेव सिंह की पुत्री स्वधा देव सिंह को यह सम्मान केंद्रीय पंचायतराज मंत्रालय की तरफ से आयोजित समारोह में दिया गया। भूमि सम्मान मंत्रालय के डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भूमि संबंधी अभिलेखों के डिजिटलीकरण में बेहतर प्रदर्शन पर प्रदान किया गया है। इसका उद्देश्य भूमि प्रबंधन और भूमि संबंधी विवादों को खत्म करना है। 

सरकार की मंशा को पूर्ण करने में स्वधा को देश के चुनिंदा अफसरों में शामिल किया गया जिन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी रहे। पिता प्रो.सत्यदेव सिंह ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ स्वधा का नहीं बल्कि हर उस बेटी का है जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहती है। 

LSR से पढ़ाई, UPSC CSE में 66वीं रैंक

बनारस से शुरुआती शिक्षा के बाद स्वधादेव सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्ष-2014 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा ( UPSC Civil Services Exam ) में पहले ही प्रयास में स्वधा ने ऑल इंडिया में 66वीं रैंक हासिल की थी। 

पहली शादी टूटने के बाद इन IAS अफसरों ने एक-दूजे को बनाया अपना जीवनसाथी, UPSC में आई थी 7वीं और 16वीं रैंक

पति भी हैं आईएएस ऑफिसर

रायगढ़ा की कलेक्टर स्वधा देव सिंह ने इस वर्ष मई माह में पुरी के कलेक्टर आईएएस ऑफिसर समर्थ वर्मा से शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। स्वधा देव सिंह की पहली शादी आईएएस ऑफिसर बोलांगीर के कलेक्टर चंचल राणा से साथ हुई थी लेकिन यह टिक नहीं सकी। वहीं समर्थ की पहली शादी भारतीय रेलवे के साथ काम करने वाली सहयोगी अधिकारी सूचि सिंह से हुई थी। 

स्वधा देव सिंह के पूर्व पति चंचल राणा भी आईएएस ऑफिसर अनन्या दास के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अनन्या की भी यह दूसरी शादी थी। असम की रहने वाली अनन्या ने इससे पहले कोरापुट के कलेक्टर अब्दाल अख्तर से शादी की थी। 

[ad_2]

Source link