
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मुरादाबाद में ग्यारह निकायों में इस बार अध्यक्ष पद पर118 निर्दलीय प्रत्याशी टक्कर देने उतरे हैं। पाकबड़ा नगर पचायत में सबसे ज्यादा 19 निर्दलीय प्रत्याशी है। अगवानपुर में 17 और महमूदपुर माफी में 16 निर्दल चुनाव मैदान से किस्मत आजमा रहे हैं। सिर्फ भोजपुर नगर पंचायत में 4 निर्दलीय हैं। यहां कुल प्रत्याशी 10 है। नगर निगम में महापौर पद के कुल 12 प्रत्याशियों में छह निर्दलीय हैं। पार्षदों में निर्दलियों की संख्या काफी है। दोनों नगर पालिकाओं की बात करें तो बिलारी में छह और ठाकुरद्वारा में 5 निर्दलीय प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मुरादाबाद सदर तहसील की तीन नगर पंचायतों में पाकबड़ा का चुनाव काफी अहम है। यहां 26 प्रत्याशी मैदान में हैं इनमे सात प्रत्याशी दल से है शेष निर्दल हैं। यह सीट पिछली बार भाजपा के खाते में गई थी। कुछ ही मतों का बंटवारा काफी असर डालने वाला होगा। इसी तरह अगवानपुर सीट से कुल 25 प्रत्याशी हैं इनमें 17 निर्दल हैं।
नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी
नगर निगम मेयर 06
बिलारी 06
ठाकुरद्वारा 05
कांठ 09
महमूदपुर माफी 16
उमरीकला 14
ढकिया 08
कुंदरकी 14
भोजपुर 04
पाकबड़ा 19
अगवानपुर 17
यूपी निकाय चुनाव: गैस एजेंसी की मालकिन सपा प्रत्याशी हैं करोड़पति, न कोई अपराध न कोई हथियार
किसी को कार मिली तो कोई गदा ले गया
निकाय चुनाव में प्रतीप चिन्ह आवंटन कलक्ट्रेट में किए गए। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को पार्टी के चुनाव चिन्ह मिले वहीं निर्दलीयों ने अपने मन पसंद विकल्प भरे। एक ही चिन्ह के लिए दो नाम होने पर लाटरी डाली गई। किसी को कार मिली तो किसी को गदा, किसी को शटल काक मिली। दिन भर कलक्ट्रेट में चुनाव चिन्ह लेने वालों का जमावड़ा रहा।
मुरादाबाद में निकाय चुनाव में सत्रह सौ से ज्यादा प्रत्याशी हैं। सभी तहसीलों में नगर पालिका और पंचायतों के प्रत्याशियों के चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया तो वहीं कलक्ट्रेट में नगर निगम के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दिये गए। महापौर पद के निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत आप और एआईएमआईएम के प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल दिये गए। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को विकल्प में भरे गए चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। मुशायरा ग्राउंड में शाम साढ़े चार बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए प्रत्याशियों का आने जाने का सिसिला चलता रहा। एक समय काफी भीड़ जमा हो गई। इसी तरह सदर तहसील में अगवानपुर, भोजपुर और पाकबड़ा नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के और सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
ग्यारह निकाय में प्रत्याशियों की संख्या
12 महापौर पद पर
451 पार्षद पर पर
24 नगर पालिका अध्यक्ष
282 नगर पालिका सदस्य
154 नगर पंचायत अध्यक्ष
832 नगर पंचायत सदस्य
[ad_2]
Source link