
[ad_1]
मेरठ में बसपा ने आखिरकार मेयर प्रत्याशी के लिए पूर्व लोकसभा प्रभारी हसमत अली उर्फ हसमत मलिक के नाम पर मुहर लगाते हुए सिंबल का पत्र जारी कर दिये। रविवार को हसमत अली बसपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनन्द ने 13 नगर निकायों के चेयरमैन और नगर निगम के 43 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस तरह मेयर, चेयरमैन के साथ पार्षदों के लिए बसपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा अब तेज हो गई है। कई पूर्व पार्षदों पर भी बसपा ने दांव लगाया है। निकाय चुनाव के नामांकन में मात्र दो दिन का समय बचने से सियासी दलों में गहमागहमी तेज हो गई है। आज भी कई सूची जारी होंगी।
शनिवार को बसपा कार्यालय में मंडल कोर्डिनेटर प्रशांत गौतम, जिलाध्यक्ष मोहित आनन्द, वरिष्ठ नेता शाहजहां सैफी आदि ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद सभी अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हसमत अली उर्फ हसमत मलिक को सर्वसम्मति से मेयर प्रत्याशी घोषित कर सिंबल जारी कर दिये। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशियों के नाम पर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया।
मवाना से इमरान, सरधना से मेहरुनिशा को टिकट
चेयरमैन पद पर मवाना में इमरान इलाही, सरधना के लिए मेहरुनिशा, दौराला में रजनीश कुमार, फलावदा में राजू सैनी, किठौर में नाविद चौहान, खरखौदा के लिए मनीष त्यागी, शाहजहांपुर के लिए तबारुकउल्लाह, हस्तिनापुर के लिए संतोष देवी, बहसूमा के लिए विनोद कुमार, परीक्षितगढ़ के लिए गुलवीर सिंह, सिवालखास के लिए अकबरी, खिवाई चेयरमैन के लिए रंगीला और करनावल के लिए रिषिपाल को घोषित किया है।
वार्डों के लिए बसपा की सूची का इंतजार खत्म
वार्ड-02 मलियाना से दीपक प्रजापति, वार्ड-03 भगवतपुरा से रोहताश कर्दम, वार्ड-05 शिवलोपुरी से नन्हें पूर्व पार्षद, वार्ड-06 मोहकमपुर से प्रशांत कसाना, वार्ड-07 सोफीपुर से नरेश सैनी, वार्ड-08 लिसाड़ी से प्रवीण पाल, वार्ड-09 कासमपुर से बबली, वार्ड-10काशी से लोकेश सागर, वार्ड-12 शोभापुर से मनोज पाल, वार्ड-13 जयभीम नगर से विशाल प्रजापति, वार्ड-14 जागृति विहार से सरिता देवी, वार्ड-15 मुल्ताननगर से पायल भारती, वार्ड-16 से अजंता कॉलोनी से आरती सागर, वार्ड-17 अब्दुल्लापुर से रतन पाल, वार्ड-18 सरायकाजी से अशोक कुमार, वार्ड-19 दायमपुर से ललित गुर्जर, वार्ड-20 कसेरुखेड़ा से संगीता सैनी, वार्ड-21 तुलसी कॉलोनी से नवीन कुमारी, वार्ड-22 गोलाबढ़ से मदनपाल, वार्ड-24 कसेरुबक्सर से संजीव कुमार, वार्ड-25 अनूप नगर फाजलपुर से मोनिका, वार्ड-27 पल्लवपुरम फेज-1 से प्रदीप कुमार, वार्ड-28 रिठानी से राहुल कुमार, वार्ड-30 मोदीपुरम से कुलदीप, वार्ड-31 शताब्दीनगर से उत्कर्ष गहलौत को घोषित किया।
वहीं वार्ड-34 शिवशक्ति नगर से अश्विनी,वार्ड-35 हाफिजाबाद मेवला से अशोक शर्मा, वार्ड-36 जाहिदपुर से आशीष कुमार, वार्ड-37 गंगा नगर से पायल कसाना, वार्ड-38 खड़ौली से शशि, वार्ड-41 नंगलाताशी से प्रमिला देवी, वार्ड-44 मोहनपुरी से सुभाष सैनी, वार्ड-45 जा़गृति विहार सेक्टर-3 से नीरज तोमर, वार्ड-55 फतेउल्लापुर से शाहजहां अलवी, वार्ड-61 शास्त्रीनगर एल-2 से आशीष कुमार, वार्ड-65 खैरनगर से शमां परवीन, वार्ड-73 मंजूर नगर से अखलाख सैफी, वार्ड-74 पूर्वा फैयाज अली से समरीन, वार्ड-75 समर गार्डन से सलमा, वार्ड-80 करीम नगर से शाहजहां, वार्ड-85 जाकिर कॉलोनी से सलीम कस्सार, वार्ड-88 श्याम नगर से नाजमा और वार्ड-90 फिरोज नगर से गुलिस्ता को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
[ad_2]
Source link