Home National यूपी पीसीएस 2022: मेंस का रिजल्ट घोषित, 1070 सफल, 383 पदों पर होनी है भर्ती

यूपी पीसीएस 2022: मेंस का रिजल्ट घोषित, 1070 सफल, 383 पदों पर होनी है भर्ती

0
यूपी पीसीएस 2022: मेंस का रिजल्ट घोषित, 1070 सफल, 383 पदों पर होनी है भर्ती

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। 383 पदों के सापेक्ष 1070 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग मार्च में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी में है, ताकि 15 अप्रैल तक अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा सके।

विदित हो कि पीसीएस मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से एक अक्तूबर 2022 तक लखनऊ, प्रयागराज एवं गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 5311 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुछ पदों के लिए न्यूनतम अर्हता मानक धारित न करने के कारण नियत अनुपात में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके हैं।

आयोग के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

मुख्य परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थी जिन-जिन पदों के लिए सफल घोषित हुए हैं, उन पदों के लिए अधिमान्यता एवं साक्षात्कार के बारे में अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के बाद जारी की जाएंगी। इस बारे में सूचना का अधिकार के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link