Monday, March 31, 2025
Google search engine
HomeEducation & Jobsयूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती पर आज मिल सकती है अपडेट, सीएम...

यूपी पुलिस 52000 कांस्टेबल भर्ती पर आज मिल सकती है अपडेट, सीएम योगी नए SI, सिपाहियों के देंगे नियुक्ति पत्र


ऐप पर पढ़ें

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस में इस माह निकलने वाली 52000 कांस्टेबल भर्ती पर आज बड़ी अपडेट मिल सकती है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 और एसआई के 2469 पद समेत कुल 62424 पदों पर भर्ती होनी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सुबह 11 बजे लोक भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में नव चयनित 1148 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इन पुलिसकर्मियों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि वह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते समय नई कांस्टेबल व दरोगा भर्ती को लेकर कुछ ऐलान कर सकते हैं। 

बोर्ड से चयनित इन अभ्यर्थियों में 217 उप निरीक्षक (गोपनीय), 587 सहायक उप निरीक्षक (गोपनीय) और 344 सहायक पुलिस उप निरीक्षक (लेखा) तथा खेल कोटे में चयनित 299 सिपाही शामिल हैं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार, स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार और भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष एवं डीजी रेणुका मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर मौजूद रहेंगे। 

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस SI के 2469 और कांस्टेबल के 52699 समेत 62424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

नोटिफिकेशन निकलने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) कुछ ही दिनों में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। 15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

यूपी पुलिस भर्ती में पदों का ब्योरा

– कांस्टेबल – 52,699

– उप निरीक्षक यूपी एसआई – 2469

–  रेडियो ऑपरेटर 2430

– लिपिक संवर्ग 545

– कंप्यूटर ऑपरेटर 872

– कंप्यूटर प्रोग्रामर 55

– जेल बॉर्डर 2833

– कुशाल खिलाड़ी 521

कुल पद – 62424 

कांस्टेबल भर्ती में 12वीं पास युवा  uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर ऑनलाइन आएगा और ऑफलाइन ओएमआर शीट पर भरना होगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments