[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी 24 जुलाई, 2023 को यूपी बीटेक काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन करेगा। जो उम्मीदवार बीटेक प्रथम वर्ष (कृषि और बायोटेक को छोड़कर) में प्रवेश के इच्छुक हैं वे उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट uptac.admissions.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बीटेक काउंसलिंग के 7 राउंड होंगे। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का पहला दौर 24 जुलाई से शुरू होगा और 5 अगस्त के दोपहर 3 बजे तक चलेगा। सीटों के आवंटन के पहले चरण के नतीजे 14 अगस्त को जारी किये जाएंगे।
ऐसे ऑनलाइन करें आवेदन
1. सबसे पगले उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर विजिट करें।
2. अब होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करें।
3. इसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. अब यहां आवेदन पत्र भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. लास्ट में आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
[ad_2]
Source link