Home Education & Jobs यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023: रोज 10 घंटे पढ़कर सुप्रिया बनी 12वीं की थर्ड टॉपर, बताया सफलता का राज

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023: रोज 10 घंटे पढ़कर सुप्रिया बनी 12वीं की थर्ड टॉपर, बताया सफलता का राज

0
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023: रोज 10 घंटे पढ़कर सुप्रिया बनी 12वीं की थर्ड टॉपर, बताया सफलता का राज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाली सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थनगर की छात्रा सुप्रिया डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती है। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थी। कोचिंग उसने कभी नहीं की। उसके पिता बृजेश मिश्र जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। मां सुनयना मिश्रा गृहणी हैं। घर पर मां हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रहती थी। 

सुप्रिया की बड़ी बहन सुजाता मिश्रा इलाहाबाद विवि में बीए, छोटी बहन श्रुति कक्षा छह व छोटा भाई वेदांत मिश्र यूकेजी का छात्र है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। कहा कि मेहनत का फल हमेशा मिलता है किसी को भी इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

प्रयागराज में बीआर इंटर कॉलेज पूरे भुलई में पढ़ाई कर रही छात्रा सुबासना ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में (484/500) 96.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चौथा स्थान व जनपद में पहला स्थान लाकर मातापिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है। मूल रूप से किसान परिवार में जन्मी सुबासना ने बताया कि बचपन से उसका पीसीएस अधिकारी बनने का सपना है। पिता रामसुंदर खेती के साथ प्रांतीय रक्षा दल के जवान हैं। मां बसंतीदेवी गृहणी हैं।

UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट Direct Link,यहां करें चेक

माध्यमिक शक्षिा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मंगलवार को घोषित परीक्षाफल में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। माध्यमिक शक्षिा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मंगलवार को घोषित परीक्षाफल में लड़कों की तुलना में लड़कियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। हाईस्कूल परीक्षा में  कुल 31 लाख 16 हजार 454 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिसमें  संस्थागत 3106157 और 10297 व्यक्तिगत थे। उन्होंने बताया कि 28 लाख 63 हजार 621 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 2854879 संस्थागत और 8742 व्यक्तिगत थे। इंटरमीडिएट में 27 लाख 68 हजार 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 2585718 और 182462 व्यक्तिगत थे। उन्होंने बताया कि कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में 25,71,002 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 24,11,402 संस्थागत और 1,59,600 व्यक्तिगत थे।

[ad_2]

Source link