Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsयूपी बोर्ड : 3 साल की लड़ाई के बाद छात्रा को मिला...

यूपी बोर्ड : 3 साल की लड़ाई के बाद छात्रा को मिला 9वीं का रिजल्ट, कर रही 12वीं की पढ़ाई


ऐप पर पढ़ें

अम्बेडकर नगर के विकास खंड जहांगीरगंज के एमआर फैजाने हलीम इंटर कॉलेज की अंशिका पांडेय ने तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद यूपी बोर्ड 9वीं का रिजल्ट प्राप्त कर लिया। एक ही पंजीकरण पर एक अन्य छात्रा का भी पंजीकरण किया गया था जिसके चलते अंशिका का रिजल्ट नहीं जारी हो सका था। अंशिका बगैर नवीं के रिजल्ट के 12 वीं की पढ़ाई कर रही हैं। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराया। इसके बाद अंशिका का रिजल्ट जारी कर दिया गया।

अम्बेडकर नगर के विकास खंड जहांगीरगंज के एमआर फैजाने हलीम इंटर कॉलेज में अंशिका पांडेय ने 2019 में कक्षा 9 में प्रवेश लिया। इसके बाद कक्षाएं शुरू हो गईं। हाईस्कूल का प्री बोर्ड एग्जाम भी दिया। इसके बाद 2020 में कोरोना का प्रकोप बढ़ा तो हाईस्कूल की परीक्षा कैंसिल हो गई। सभी को हाईस्कूल में प्रमोट कर दिया गया। सभी का रिजल्ट आया पर अंशिका पांडेय का रिजल्ट ही नहीं आया। अंशिका ने इसकी सूचना विद्यालय प्रबंधक को दिया तो उन्होंने बताया कि तुम्हारे मार्कशीट में गलतियां हैं, जो सुधार होने के लिए यूपी बोर्ड भेज दी गई हैं। सुधार होते ही मार्कशीट मिल जाएंगी। तब से स्कूल प्रबंधन ने अंशिका को कभी कुछ कभी कुछ बहाना बनाकर भ्रम में रखा और तीन साल तक दौड़ाया।

यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 जारी, देखें 10वीं 12वीं का सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल

अंशिका पांडेय ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव को भी पत्र लिखकर अपनी इस समस्या से अवगत कराया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल को अंशिका पांडेय की समस्या का पता चला। उन्होंने तत्काल इसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय सचिव वाराणसी को मामले की जांच कराने का आदेश दिया। जांच में चता चला कि फर्जीवाड़ा कर अंशिका के रजिस्ट्रेशन नंबर पर एक और छात्र का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसीलिए यूपी बोर्ड ने अंशिका का रिजल्ट नहीं घोषित किया था। उसे विदहेल्ड कर दिया गया था। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर अंशिका का हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित करने का आदेश दिया। दिब्यकांत शुक्ल ने स्कूल एमआर फैलाने हलीम इंटर कॉलेज की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments