Thursday, April 17, 2025
Google search engine
HomeNationalयूपी में ठंड और कोहरे का कहर, जमीन से आसमान तक यातायात...

यूपी में ठंड और कोहरे का कहर, जमीन से आसमान तक यातायात ध्वस्त, 67 ट्रेनें 8 घंटे तक लेट  


ऐप पर पढ़ें

UP Weather : यूपी में ठंड और कोहरे का असर इस कदर पड़ा कि सड़क से लेकर हवाई मार्ग तक यातायात ध्वस्त हो गया। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई रूटों से श्रमशक्ति, स्वर्ण शताब्दी सहित 67 ट्रेनें एक से आठ घंटे तक लेट आईं। इससे सुबह से शाम तक प्लेटफॉर्मों पर भीड़ रही। स्पाइस जेट की मुंबई की फ्लाइट भी नहीं आ पाई। 

ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से 4271 यात्रियों ने रिजर्वेशन निरस्त करा दिया, जबकि 432 को कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई। इससे प्रमुख ट्रेनों में 1600 सीटें खाली रहीं। 

प्रमुख लेट ट्रेनें

ट्रेन                                      लेट

12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस    3:37 घंटे

2563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल    02:00 घंटे

1109 झांसी इंटरसिटी                    02 घंटे

12303 पूर्वा एक्सप्रेस                     06 घंटे

12417 प्रयागराज एक्सप्रेस              04 घंटे

12393 संपर्क क्रांति                         04 घंटे

12309 राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस    03 घंटे

12877 गरीब रथ                              08 घंटे

12225 कैफियत एक्सप्रेस                   05 घंटे

12561 स्वतंत्रता सेनानी                      03 घंटे

12301 हावड़ा राजधानी                     03 घंटे

12423 डिब्रूगढ़ राजधानी                    03 घंटे

12313 सियालदह राजधानी                 03 घंटे

12274 हावड़ा दुरंतो                            04 घंटे

15484 महानंदा                                   05 घंटे

12505 नार्थईस्ट एक्सप्रेस                   5:30 घंटे

22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस        6:30 घंटे

12938 हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस        7:30 घंटे

12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस    8:30 घंटे

22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस          7:45 घंटे

कानपुर शताब्दी अब तीन दिन ही

कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने कानपुर शताब्दी के फेरे घटा दिए हैं। अब यह ट्रेन 28 फरवरी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। 

मुंबई फ्लाइट निरस्त, बाकी तीन लेट

कोहरे के चलते स्पाइस जेट की मुंबई से आने और कानपुर से मुंबई को जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। इंडिगो की कानपुर से बेंगलुरु, मुंबई और स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइटें बदले शेड्यूल पर आकर गईं।

34 बसों को नहीं मिला एक भी यात्री

कोहरे और सर्दी के चलते तड़के से सुबह आठ बजे तक रोडवेज की केवल सात बसें ही रवाना की गईं, क्योंकि बाकी बसों में यात्री ही नहीं थे। इस अवधि में सामान्य दिनों में 41 बसें जाती हैं। सुबह के शेड्यूल में 34 बसें निरस्त हुईं। उधर, रोडवेज प्रबंधन भी यात्री लोड कम होने पर चिंतित है। झकरकटी बसअड्डे पर वैसे भी सामान्य यात्रियों के लिए कवर्ड शेड तक नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments