
[ad_1]
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिशों के बाद राज्य के 2 स्थानों के नाम बदलने पर अपनी सहमति दे दी है। अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय किसी भी स्थान का नाम बदलने के लिए रेल मंत्रालय, डाक विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग से सहमति लेने के बाद ‘अनापत्ति’ प्रमाणपत्र देता है। किसी गांव, कस्बे या शहर का नाम बदलने के लिए कार्यकारी आदेश की आवश्यकता होती है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को ‘बहुत ठंडा दिन’ दर्ज किया गया और दिल्ली का न्यूनतम तापमान देहरादून, धर्मशाला और नैनीताल से भी नीचे पहुंच गया। पढ़ें मंगलवार शाम की टॉप-5 न्यूज…
यूपी में फिर बदले जगहों के नाम
यूपी में एक बार फिर कुछ स्थानों के नाम बदले गए हैं। योगी सरकार के प्रस्तावों को गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही गोरखपुर के मुंडेरा बाजार का नाम अब चौरी-चौरा और देवरिया के तेलिया अफगान का नाम तेलिया शुक्ल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…
आज नैनीताल से भी ज्यादा ठंडी रही दिल्ली
दिल्ली में पारा दिनोंदिन लुढ़कता जा रहा है। भीषण ठंडी से लोग परेशान हैं। दिल्ली हाड़ कंपाने वाली ठंडी के लिए मशहूर भी है। ऐसे में एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आज यानी मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान उत्तराखंड के पहाड़ी शहर नैनीताल से भी कम दर्ज किया गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। पढ़ें पूरी खबर…
पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद कार दुर्घटना में घायल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में उस वक्त हुआ, जब वह अपने परिवार वालों के साथ जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को भी चोटें आई हैं। इन सभी को इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
AIIMS में भर्ती सीतारमण कब होंगी डिस्चार्ज
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को डिस्चार्ज हो सकती हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, ‘मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।’ पढ़ें पूरी खबर…
भारत जोड़ो यात्रा से क्यों नहीं जुड़ रहे अखिलेश-माया
तमिलनाडु से निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों से गुजरते हुए अब दिल्ली पहुंच कर विश्राम कर रही है। अगले चरण की शुरुआत में ही 3 जनवरी को यह यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। इसके लिए राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों सपा और बसपा को कांग्रेस ने आमंत्रित भी किया है, लेकिन अब तक दोनों दलों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link