Home National ‘ये आबादी उन्हीं की जो दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं’, बढ़ती जनसंख्या पर गिरिराज सिंह

‘ये आबादी उन्हीं की जो दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं’, बढ़ती जनसंख्या पर गिरिराज सिंह

0
‘ये आबादी उन्हीं की जो दर्जन भर बच्चा पैदा करते हैं’, बढ़ती जनसंख्या पर गिरिराज सिंह

[ad_1]

Giriraj Singh- India TV Hindi

Image Source : FILE
गिरिराज सिंह

नई दिल्ली: बुधवार सुबह संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की एक रिपोर्ट आती है कि जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या अब दुनिया में सबसे ज्यादा है। UNFPA के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी लगभग 140 करोड़ के पास पहुंच चुकी है और यह आंकड़ा चीन की आबादी से लगभग 20 लाख ज्यादा है। 

 बढ़ती हुई जनसंख्या पूरे देश के लिए खतरा- गिरिराज सिंह 

अब देश में बढ़ती हुई आबादी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ती हुई जनसंख्या पूरे देश के लिए खतरा है। गिरिराज सिंह ने कहा, “बढ़ती आबादी भारत के होलिस्टिक विकास के लिए खतरा है। हमारे संसाधन सीमित हैं…आज देश में लगभग 150 जिले हैं जहां का प्रजनन अनुपात बढ़ गया है, ये किनकी आबादी है? ये आबादी उन्हीं की है जो दर्जन बच्चा पैदा करते हैं। ये खास समुदाय की है।” 

बता दें कि UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, जिसे ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ के टाइटल से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आबादी अब चीन से अधिक हो गई है। भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक चीन की जनसंख्या फिलहाल 1,425.7 मिलियन है। अगर तुलना करें तो  दोनों देशों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है।  

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link