Home World ये गरीबी निवारण योजना क्‍या है, जिस पर मचा बवाल, इटली PM के खि‍लाफ हो गए लोग

ये गरीबी निवारण योजना क्‍या है, जिस पर मचा बवाल, इटली PM के खि‍लाफ हो गए लोग

0
ये गरीबी निवारण योजना क्‍या है, जिस पर मचा बवाल, इटली PM के खि‍लाफ हो गए लोग

[ad_1]

हाइलाइट्स

इटली की सरकार ने साल 2019 में शुरू की थी सब्‍स‍िडी
सरकार अब चरणबद्ध तरीके से इसको वापस लेने की तैयारी में जुटी
एक बेरोजगार ने मेयर कार्यालय को आग के हवाले करने की धमकी दी

रोम. इटली की दक्षिणपंथी सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से गरीबी राहत योजना में कटौती करने की तैयारी की जा रही है. लेक‍िन इस योजना में कटौती को लेकर बड़ी संख्‍या में इटली (Italy) के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी सरकार द्वारा गरीबी राहत योजना (Poverty Relief Scheme) में कटौती को लेकर इटली में सोमवार को असंतोष और बढ़ गया है जिससे  हजारों लोग प्रभावित होंगे.

नेपल्स में, ट्रेड यूनियनवादियों और वामपंथी कार्यकर्ताओं ने कल्याण एजेंसी INPS के मुख्यालय के बाहर एक रैली आयोजित की, जबकि सिसिली के एक छोटे से शहर में एक बेरोजगार व्यक्ति ने मेयर के कार्यालय को आग के हवाले करने की धमकी दे डाली है.

इटली की सरकार ने साल 2019 में सब्‍स‍िडी की शुरुआत की थी ज‍िसको धीरे-धीरे क्रमश: अगस्‍त और द‍िसंबर में वापस ले ल‍िया जाएगा. इसकी जगह पर कम उदार कार्यक्रम लाने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर इटली में लोग बवाल क‍िए हुए हैं.

INPS ने पिछले सप्ताह करीब 160,000 लोगों को एक टेक्स्ट संदेश भेजकर चेतावनी दी थी कि उन्हें इस योजना से बाहर रखा जाएगा. इस मैसेज के तरीके पर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एली श्लीन ने कड़ी आपत्‍ति जताते हुए आलोचना भी की.

नेपल्स के प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा क‍ि मैं 58 साल का हूं और मैं श्रम मार्केट में प्रवेश नहीं कर सकता क्योंकि वे हमेशा मुझसे कहते हैं कि 58 साल की उम्र में, मैं (रोजगार योग्य) लायक नहीं हूं.

पीएम मेलोनी के सुधार के हिस्से के रूप में हष्‍ट पुष्‍ट लोगों वाले करीब 436,000 परिवारों को सितंबर से 350 यूरो की छोटी मासिक सब्सिडी मिलने वाली है, बशर्ते वे नौकरी प्रशिक्षण योजनाओं के लिए साइन अप करें, और 12 महीने से अधिक नहीं.

समस्या यह है कि नई सब्सिडी तक पहुंचने के लिए पंजीकरण प्रक्रियाएं अभी तक पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि भुगतान कुछ समय तक शुरू नहीं होगा, जिससे लोगों को महीनों तक इनकम का कोई साधन नहीं मिलेगा.

संसदीय कार्य मंत्री लुका सिरियानी ने कटौती का बचाव करते हुए दैनिक ला स्टैम्पा से कहा क‍ि समर्थन उन लोगों के लिए है जो काम नहीं कर सकते, लेकिन यह सही है कि जो लोग काम कर सकते हैं, वे काम करें, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे कोई व्यक्ति अपनी गरिमा प्राप्त कर सकता है. हम ऐसा करने में पीछे नहीं हटेंगे.

Tags: Italy, World news in hindi

[ad_2]

Source link