Home Life Style ये बातें जान लीं तो सांप से कभी नहीं डरेंगे आप! फन, रंग, आंखें, दांत..बता देंगे सांप जहरीला या सिंपल

ये बातें जान लीं तो सांप से कभी नहीं डरेंगे आप! फन, रंग, आंखें, दांत..बता देंगे सांप जहरीला या सिंपल

0
ये बातें जान लीं तो सांप से कभी नहीं डरेंगे आप! फन, रंग, आंखें, दांत..बता देंगे सांप जहरीला या सिंपल

[ad_1]

Last Updated:

Snake Tips: गर्मी में बारिश क्या हुई सांप मानसून के पहले ही बाहर निकल आए. जगह-जगह सांप दिखने के मामले सामने आने लगे हैं. सांप जहरीला हो या न हो, लोग उसे देखते ही डर जाते हैं. लेकिन, अगर आप पहचान करना जान जाएं त…और पढ़ें

सांप के फन से करें उसके जहरीले होने की पहचान.

अगर सांप के फन के ऊपर घोड़े के नाल की तरह मुकुट का सफेद निशान हो तो समझ जाइए ये सांप बहुत जहरीला है. इस निशान को बहुत से लोग खड़ाऊं भी कहते हैं. यह निशान भारत में पाए जाने वाले कोबरा पर भी होता है. विंध्य क्षेत्र में सर्वाधिक मृत्यु कोबरा के काटने से ही होती है.

सांप की आंखे देती हैं उसके जहरीले होने का सबूत.

ज्यादातर विषैले सांपों की आंखें अंडाकार होती हैं, जबकि बिना जहर वाले सांपों की पुतलियां गोल और साधारण होती हैं. कुछ सांपों की आंखें हरी, नीली और कुछ की काली होती हैं. काले रंग की आंखों वाला सांप उतना जहरीला नहीं होता, जितना नीली और हरी आंख वाले सांप होते हैं.

सफ़ेद रंग की धारी होती है जहरीले सांप की पहचान.

करैत सांप भी बहुत जहरीला होता है. इसका रंग काला और भूरा होता है. इसकी त्वचा चमकीली और मुंह से कुछ दूरी तक सफेद दाग के साथ शरीर पर सफेद रंग की दो लाइनिंग रहती है. इसकी आंखें बड़ी और गोल होती हैं. यह सांप रात के समय बरसात के दिनों में ज्यादातर काटता है. बहुत जहरीला होता है. विंध्य में बहुत कम दिखाई देता है.

सांप का जमीन की तरफ चलना बताता है कि कितना खतरनाक है उसका जहर.

जहरीले सांप के मुंह में दो बड़े-बड़े दांत होते हैं. इसी दांत से काटने के दौरान सांप अपना जहर आदमी के शरीर में छोड़ते हैं. कुछ लोग दावा करते हैं कि सांप के दांत निकाले जा चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है. सांप के दांत या विष की थैली से जुड़े होते हैं और सांप की विष थैली कभी नहीं निकाली जा सकती.

काटने के निशान बता देंगे सांप जहरीला था या नहीं.

सर्पदंश के बाद भी पहचान की जा सकती है. अगर सांप के काटने के बाद काटने वाली जगह दो दांत के निशान हो तो समझ जाइए सांप बहुत जहरीला है. अगर दो से ज्यादा दांत के निशान हों या खरोच लगे तो वह साधारण और बिना जहरीला सांप हो सकता है. फिर भी चिकित्सक से मिलना जरूरी है.

साधारण दिखने वाले सांप भी हो सकते हैं जहरीले.

किन्हीं परिस्थितियों में साधारण दिखने वाले सांप भी खतरनाक हो सकते हैं, इसलिए सांपों से सावधान रहें. बचने का प्रयास करें. सांप जहरीला हो या न हो काटने के बाद तुरंत अस्पताल में जाकर एक्सपर्ट से मिलें. संभव हो तो उस सांप का फोटो खींच लें और चिकित्सक को दिखाएं.

प्रतिशत में बंटे हैं विंध्य क्षेत्र के जहरीले और गैर जहरीले सांप.

अधिकतर सांप काटने के मूड में तब होते हैं, जब उनको लगता है कि उन पर आक्रमण होने वाला है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि “भारत में लगभग 80% बिना जहर वाले सांप, तो वहीं 20% जहरीले सांप पाए जाते हैं. विंध्य क्षेत्र में पाए जाने सांप जहरीले और गैर जहरीले दोनों हैं. सबसे ज्यादा कोबरा का प्रकोप ही पाया जाता है.

जरूरत पड़ने पर ही जहर खर्च करता है सांप.

रीवा के वन विभाग की सर्प रेस्क्यू टीम बताती है कि सांप इंसान को तब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है, जब तक उसे इंसान से कोई खतरा महसूस न हो. खासतौर से जहरीले सांप, क्योंकि उनका जहर उसी तरह से होता है, जिस तरह हमारे पर्स में रखे रुपए. बहुत जरूरत पड़ने पर ही पर ही सांप अपने जहर को खर्च करता है.

homelifestyle

अब सामने आया सांप..तो डरेंगे नहीं! ये चीजें बता देंगी जहरीला या सिंपल

[ad_2]

Source link