[ad_1]
Mint Health Benefits: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनकी तासीर ठंडी हो. कई तरह के हर्ब्स नेचुरली तासीर में ठंडे होते हैं. ऐसे में आप छोटी-छोटी हरी-हरी खुशबूदार पुदीने की पत्तियों का सेवन जरूर करें. पुदीना कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके सेवन से तन-मन को ठंडक का अहसास होता है. तरोताजा रखने में भी मददगार है. चलिए जान लेते हैं पुदीना कैसे सेहत के लिए है फायदेमंद.
पुदीना के फायदे (Pudina ke fayde)
-विशेषज्ञों के अनुसार, पुदीना गर्मियों में ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने का सबसे आसान और प्राकृतिक उपाय है. पुदीना में मौजूद मेंथॉल शरीर को ठंडक प्रदान करता है. इसे चटनी, रायता, जूस या सलाद के रूप में खाने से भी गर्मी का असर कम होता है.
-आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, “पुदीना गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित करता है. पसीने की दुर्गंध को कम करता है. इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लेने से दिनभर ताजगी बनी रहती है.
-पुदीने वाली चाय या काढ़ा पीने से सिरदर्द और तनाव कम हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे मौसमी बीमारियों से बचे रह सकते हैं.
[ad_2]
Source link