Home Health ये 5 फूड गुर्दे में किडनी स्टोन का और लगा देंगे अंबार, भूलकर भी न करें सेवन, वरना आ जाएगी ऑपरेशन की नौबत

ये 5 फूड गुर्दे में किडनी स्टोन का और लगा देंगे अंबार, भूलकर भी न करें सेवन, वरना आ जाएगी ऑपरेशन की नौबत

0
ये 5 फूड गुर्दे में किडनी स्टोन का और लगा देंगे अंबार, भूलकर भी न करें सेवन, वरना आ जाएगी ऑपरेशन की नौबत

[ad_1]

हाइलाइट्स

यदि आपको किडनी स्टोन है तो सॉफ्ट ड्रिंक इस समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है.
ऑक्सेलिक एसिड ऑक्सीलेट में बदल जाता है जो किडनी स्टोन का कारण बन जाता है.

Foods Should Avoid During Kidney Stone: गुर्दे में किडनी स्टोन के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि कम पानी पीने से कई बीमारियां हो सकती है लेकिन किडनी स्टोन के लिए भी प्रारंभिक रूप से कम पानी ही जिम्मेदार होता है. अगर हम पर्याप्त पानी नहीं पीएंगे तो शरीर से यूरिक एसिड पूरी तरह नहीं निकल पाएगा जिसके कारण पेशाब में एसिडिक होने लगेगा. किडनी स्टोन का दूसरा कारण है शरीर में ज्यादा ऑक्सीलेट या फॉस्फेट का बनना. फॉस्फेट गुर्दे में कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी स्टोन के रूप में जमा होने लगता है. शरीर में ऑक्सीलेट बनने का मुख्य कारण है कुछ फूड का जरूरत से ज्यादा सेवन. दरअसल, किडनी स्टोन को कुछ फूड और अधिक बढ़ा देता है या जिसे किडनी स्टोन नहीं है, उसमें भी किडनी स्टोन होने का कारण बन सकता है. यहां तक कि ऑपरेशन की नौबत भी आ सकती है.

किडनी स्टोन को बढ़ाने वाले फूड

1. सोडियम-टीओआई की खबर के मुताबिक जिस फूड में नमक की मात्रा ज्यादा हो, वह किडनी स्टोन की स्थिति को और अधिक बिगाड़ देता है. ज्यादा सोडियम कैल्शियम के निर्माण को बढ़ावा देता है. इसलिए जिसे किडनी स्टोन की समस्या है, उसे जंक फूड, पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ज्यादा नमकीन होती है.

2. साइट्रस फ्रूट-संतरा, कीवी, नींबू आदि साइट्रस फ्रूट होते हैं जिसमें विटामिन सी भरा होता है. हालांकि विटामिन सी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन इसका ज्यादा सेवन ऑक्सीलेट प्रोडक्शन को बढ़ा देता है जिसके कारण किडनी स्टोन बढ़ जाता है. इसलिए किडनी स्टोन की स्थिति में विटामिन सी सप्लीमेंट का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. सॉफ्ट ड्रिंक-सॉफ्ट ड्रिंक बेशक आपको पीने में बहुत अच्छा लगे लेकिन यदि आपको किडनी स्टोन है तो सॉफ्ट ड्रिंक इस समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है. सॉफ्ट ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड होता है जो किडनी स्टोन को और अधिक बढ़ा देता है. इसलिए कभी भी ज्यादा मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए.

4. एनिमल प्रोटीन-मांस, मछली, अंडा में बहुत अधिक प्रोटीन होता है लेकिन एनिमल प्रोटीन यूरिक एसिड को बढ़ा देता है जिसका शरीर से निष्काषण कम होने से यह किडनी स्टोन में बदल जाता है. एनिमल प्रोटीन शरीर में साइट्रेट को कम कर देता है. साइट्रेट किडनी स्टोन को बनने नहीं देता.

5. पालक -पालक में ऑक्सेलिक एसिड काफी मात्रा में होता है. 100 ग्राम पालक में 1 ग्राम ऑक्सेलिक एसिड होता है. ऑक्सेलिक एसिड ऑक्सीलेट में बदल जाता है जो किडनी स्टोन का कारण बन जाता है. इसलिए ज्यादा पालक का सेवन किडनी स्टोन को बढ़ा देता है.

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

[ad_2]

Source link