Wednesday, April 23, 2025
Google search engine
HomeNationalयोगी-शाह या गडकरी? कौन बनेगा प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराधिकारी, सर्वे ने बताया

योगी-शाह या गडकरी? कौन बनेगा प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराधिकारी, सर्वे ने बताया


ऐप पर पढ़ें

2014 में केंद्र की राजनीति में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है। उनका चेहरा आगे कर भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) ने कई विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी शानदार जीत हासिल हुई थी। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव पीएम मोदी के लिए शायद आखिरी लोकसभा चुनाव हो। ऐसे में बीजेपी में उनके सियासी उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल में इस बात का अनुमान लगाया है कि पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी जीत आसानी से हासिल कर लेगी। हालांकि, सर्वे के दौरान लोगों से पीएम के उत्तराधिकारी के बारे में भी पूछा गया। सर्वे के अनुसार, 29 प्रतिशत लोग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पीएम मोदी के सियासी उत्तराधिकारी के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं। 25 प्रतिशत मतों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उनसे पीछे रह जाते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 16 प्रतिशत लोगों ने उनका समर्थन किया है।

इस ताजा सर्वे में सभी लोकसभा सीटों के 35,801 लोग शामिल हुए। 15 दिसंबर 2023 और 28 जनवरी 2024 के बीच इसे आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि 2014 के बाद हुए चुनावों में पीएम मोदी विकास और सुशासन की राजनीति पर मुहर लगाकर देश की राजनीति की धुरी बने हुए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि पीएम मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, लेकिन बीजेपी को एक अच्छी चुनावी मशीन में बदलने के पीछे अमित शाह हैं। अक्सर अपनी चुनावी रणनीतियों के लिए भाजपा के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अमित शाह की सावधानीपूर्वक योजना और पार्टी प्रमुख के रूप में राजनीतिक कौशल भाजपा के उदय के पीछे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे योगी आदित्यनाथ तेजी से पार्टी में ऊपर उठ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें हिंदुत्व का प्रखर प्रचारक और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की किस्मत बदलने के लिए लोकप्रियता हासिल की है।

बीजेपी में एक ऐसे नेता भी हैं जिन्होंने सभी राजनीतिक दलों की प्रशंसा बटोरी है। वह हैं नितिन गडकरी। उन्हें समस्याओं के समाधानकर्ता के रूप में जाना जाता है। परिवहन मंत्री के रूप में उनके काम और देश भर में राजमार्गों के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा गडकरी की सराहना की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments